फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nnc students in habibullah hostel

हॉस्टल किसी और का, रह कोई और रहा

Mon, 09 Sep 2013 08:16 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Mon, 09 Sep 2013 08:16 AM IST
विज्ञापन
nnc students in habibullah hostel

एलयू के हबीबुल्लाह हॉस्टल में एनसीसी की 63वीं बटालियन के

विज्ञापन
कैडेट्स ने डेरा डाल दिया है। यहां पर कमरे, कॉमनरूम और लॉबी में यह कैडेट्स ठहराए गए हैं।

बड़ी संख्या में दस दिनों तक कैडेट्स को रोके जाने से यहां रहने वाले अंत:वासी स्टूडेंट परेशान हैं। उनका कहना कि एक ही हॉस्टल में इतने अधिक कैडेट्स को रोकने की बजाए इन्हें आसपास के हॉस्टल में रोका जाना चाहिए था।

स्टूडेंट का कहना कि यहां उन्हें पेयजल व शौचालय के लिए कतारें लगानी पड़ रही हैं। इससे उनका शेड्यूल बिगड़ रहा है।

दस दिन तक चलने वाले इस वार्षिक कैंप के चलते हॉस्टल में फिलहाल नए स्टूडेंट को अलॉटमेंट भी नहीं दिया जा रहा है।

इससे स्टूडेंट को अब इंतजार करना पड़ रहा है। फिलहाल स्टूडेंट परेशान हैं और इसकी शिकायत भी विवि प्रशासन से कर रहे हैं। उधर, एलयू के एडिशनल चीफ प्रोवोस्ट प्रो. एनके पांडेय का कहना है कि एनसीसी के कैंप के लिए खुला स्थान होना जरूरी है।

ऐसे में हबीबुल्लाह हॉस्टल इसलिए चुना गया क्योंकि इसमें खुला स्थान बहुत अधिक है और इसी के बगल में स्थित महमूदाबाद हॉस्टल में भी खुला स्थान अधिक है।

फिलहाल अगर अन्त:वासी छात्रों को पेयजल व शौचालय की समस्याएं हो रही हैं तो हम स्टूडेंट को आसपास के हॉस्टल में खाली पड़े कमरों में शिफ्ट करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed