{"_id":"c9426f53392be75e06b68cb6badc9147","slug":"niu-celebrating-annual-sports","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईयू और अंबेडकर कॉलेज में सेमीफाइनल मुकाबला आज","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एनआईयू और अंबेडकर कॉलेज में सेमीफाइनल मुकाबला आज
अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 26 Feb 2014 12:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा स्थित नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में चल रहे खेल उत्सव में क्रिकेट, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल के मैच खेले गए।
विज्ञापन
मंगलवार को दूसरे दिन अंबेडकर कॉलेज और गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में दस-दस ओवर का मैच हुआ। जिसमें अंबेडकर कॉलेज 47 रनों से विजयी रहा।
अंबेडकर कॉलेज ने दस ओवर में 128 रन बनाए। जवाब में जीबीयू की टीम 81 रनों पर आउट हो गई। दूसरा मैच एनआईयूए और एफडीडीआई के बीच हुआ जिसमें एनआईयूए की टीम 48 रनों से जीती।
एनआईयूए की टीम ने दस ओवर में 110 रन बनाए इसके जवाब में एफडीडीआई की टीम सात विकेट पर 62 रन ही बना पाई। वॉलीबाल मैच में गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी ने नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन को हराया। दूसरे मैच में एनआईयूए ने गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
बास्केटबॉल मुकाबले में एनआईयूए ने नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन को हराया। बुधवार को अंतिम दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
इस अवसर पर नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के सीईओ विनय मित्तल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए।