{"_id":"e626b341576967ad3a5dd858019fef0f","slug":"news-guidelines-of-ugc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडमिशन हो या बैक पेपर, अब छात्र खुद कर सकेंगे अटेस्ट","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एडमिशन हो या बैक पेपर, अब छात्र खुद कर सकेंगे अटेस्ट
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 30 Sep 2014 08:48 PM IST
विज्ञापन
एडमिशन हो या बैक पेपर, छात्र अब जरूरी प्रमाणपत्र खुद ही प्रमाणित कर कॉलेज या विश्वविद्यालय में जमा कर सकेंगे। एडमिशन और अकादमिक गतिविधियों से संबंधित सभी कार्यों में छात्रों के स्वप्रमाणित (सेल्फ एटेस्टेड) प्रमाणपत्र मान्य होंगे।
विज्ञापन
यूजीसी ने जारी किए निर्देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से प्रमाणपत्रों को राजपत्रित अधिकारी से प्रमाणित कराने की प्रक्रिया खत्म करने के निर्देशों के बाद यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) ने सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश जारी कर दिए हैं। यूजीसी ने इसके लिए एक सप्ताह का समय दिया है।
विज्ञापन
यूजीसी ने निर्देश दिया है कि अब छात्रों से सेल्फ एटेस्टेड प्रमाणपत्र मांगे जाएं। हालांकि, दाखिले के समय छात्र को असली प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत करने होंगे।
विज्ञापन
यहां पहले ही शुरू हो गई थी प्रक्रिया
डीएवी कालेज में यह प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। डीएवी प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन ने बताया कि इस बार सभी दाखिलों और मेरिट तैयार करने के लिए छात्रों से सेल्फ एटेस्टेड प्रमाणपत्र ही लिए गए थे। दाखिले के वक्त छात्रों से असली प्रमाणपत्र भी लिए गए।