{"_id":"580b7f362c7787ba0b64d9c401370f51","slug":"news-government-degree-college-starts-soon-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी मंडी में चलेगा नया सरकारी डिग्री कॉलेज","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सब्जी मंडी में चलेगा नया सरकारी डिग्री कॉलेज
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 14 Aug 2014 11:40 AM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट के अनुमन्य सीटों पर दाखिले के फैसले के बीच दून में पैदा हुए दाखिला संकट में राहत भरी खबर आई है।
विज्ञापन
सब्जी मंडी के भवनों में चलेगा नया डिग्री कॉलेज
54 साल बाद दून को मिली नई कॉलेज की सौगात अब जमीन पर उतर आई है। प्रशासन की संस्तुति पर रायपुर क्षेत्र की बझेत सब्जी मंडी के भवनों में नया राजकीय डिग्री कॉलेज संचालित किया जाएगा।
प्राचार्य अंजू अग्रवाल को भी इसकी जानकारी मिल गई है। राज्य सरकार ने गत वर्ष रायपुर में नया डिग्री कालेज शुरू करने की घोषणा की थी। इसके लिए कुछ जगहों पर जमीन तलाशी गई थी लेकिन वह सही नहीं थी।
विज्ञापन
इस बार शासन ने इसी सत्र से कालेज शुरू करने की घोषणा की लेकिन बिल्डिंग नहीं मिल रही थी। अब एसडीएम और डीएम की संस्तुति पर रायपुर क्षेत्र की सब्जी मंडी में राजकीय डिग्री कालेज को ठिकाना मिल गया है।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग को सौंप दिया भवन
इस बाबत एसडीएम मोहन सिंह बर्निया ने डीएम को आख्या दे दी है। प्रशासन ने किसान, फल, सब्जी संग्रह केंद्र स्थल मालदेवता के भवन को नवीन राजकीय महाविद्यालय शुरू करने के लिए दिया है।
इस भवन में छह कमरे, एक दफ्तर और एक शौचालय है। इस भवन का खसरा नंबर 365ख और रकबा 1000 वर्ग मीटर है। भवन को उच्च शिक्षा विभाग को प्रबंधकीय नियंत्रण के लिए सौंप दिया गया है।
120 सीटें होंगी
राजकीय महाविद्यालय बझेत, रायपुर में बीए के प्रत्येक विषय में 120 सीटें यानी 60-60 सीटों के दो सेक्शन होंगे। जबकि बीकॉम में कुल 120 सीटें होंगी।
डीएवी और एसजीआरआर पीजी कॉलेज में बीकॉम को लेकर मचने वाली मारामारी के बीच यह छात्रों के लिए राहत भरी बात होगी।
नए कॉलेज को पता मिल गया है। भवन की सफाई का काम शुरू करा दिया गया है। प्रॉस्पेक्टस छपने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बझेत स्थित कॉलेज परिसर से एक सप्ताह के भीतर प्रॉस्पेक्टस बिक्री शुरू करने की कोशिश करेंगे।
- अंजू अग्रवाल, प्राचार्य, राजकीय डिग्री कॉलेज, रायपुर