{"_id":"f1ece394889b25ae1d113b98848ea25c","slug":"news-for-ugc-net-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"UGC NET: डॉक्यूमेंट्स साथ ले जाएं तो दे सकेंगे परीक्षा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
UGC NET: डॉक्यूमेंट्स साथ ले जाएं तो दे सकेंगे परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 27 Dec 2014 09:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा रविवार को होनी है। करीब साढ़े तीन हजार अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिनके फॉर्म अधूरे हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया गया है।
विज्ञापन
वे परीक्षा केंद्र पर अपने छूटे हुए डॉक्यूमेंट्स लेकर पहुंचेंगे, वहां वेरिफिकेशन के बाद परीक्षा दे सकेंगे। अधूरे आवेदन वाले अभ्यर्थियों की सूची www.lkouniv.ac.in पर देखी जा सकती है।
विज्ञापन
एग्जाम को-ऑर्डिनेटर प्रो. एसपी त्रिवेदी ने बताया कि छह कैटेगरी में अलग-अलग फॉर्म अधूरे पाए गए हैं। एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट को-ऑर्डिनेटर सेंटर पर न जमा करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 1407 है।
विज्ञापन
उपस्थिति शीट की फोटो कॉपी को-ऑर्डिनेटर सेंटर पर न जमा करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 312, जाति प्रमाणपत्र की सत्यापित कॉपी न लगाने वाले 1335 अभ्यर्थी, फीस रसीद का ई-चालान न जमा करने वाले 58 अभ्यर्थी, एप्लीकेशन फॉर्म व उपस्थिति शीट पर फोटो न लगाने वाले अभ्यर्थी 152 हैं।
और निशक्तता प्रमाणपत्र की सत्यापित कॉपी न लगाने वाले छात्र 92 हैं। इस तरह कुल 3356 अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिनके फॉर्म अधूरे हैं। इन सभी के नाम लविवि की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
उन्होंने बताया कि रविवार को परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी अपने छूटे डॉक्यूमेंट व फोटोग्राफ जरूर लेकर जाएं। यहां वेरिफिकेशन के बाद उन्हें परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। मालूम हो कि राजधानी में 27 परीक्षा केंद्रों पर 22223 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस बार परीक्षा सीबीएसई करा रह है।