फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   news for students, want to take admission on additional seats

एडिशनल सीटों पर दाखिला चाहिए तो ये खबर देखें

Thu, 07 Aug 2014 02:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 07 Aug 2014 02:12 PM IST
विज्ञापन
news for students, want to take admission on additional seats

पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) द्वारा कालेजों की डिमांड पर अतिरिक्त सीटों पर दाखिले में कालेज प्रबंधन मनमर्जी नहीं कर सकते। पीयू प्रशासन की ओर से इस संबंध में कालेजों को सख्त आदेश जारी किए गए हैं कि अतिरिक्त सीटों पर दाखिला पहले से मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों को तव्वजो दी जाए।

विज्ञापन


शहर के 6 प्राइवेट और 5 सरकारी कालेजों ने बीकॉम, बीबीए, बीसीए सहित कई पीजी कोर्स में अतिरिक्त सीटें मांगी थी। शहर के कालेजों को 500 से अधिक सीटें मिली हैं। शहर के कुछ प्राइवेट कालेजों ने अतिरिक्त सीटों के लिए नए आवेदन मांगे हैं,जिसे लेकर वेटिंग लिस्ट वाले विद्यार्थियों ने पीयू प्रशासन को शिकायत भी की है।
विज्ञापन

एमसीएम-36 ने वेटिंग वालों को बुलाया

news for students, want to take admission on additional seats

सेक्टर-36 स्थित एमसीएम डीएवी कालेज फॉर वुमन में बीकॉम (10), बीबीए (5) बीसीए (10) के अलावा एमए अंग्रेजी, सोशोलॉजी, साइकोलॉजी और एमकॉम में 5 अतिरिक्त सीटें मिली हैं।

कालेज प्रबंधन ने सभी वेटिंग लिस्ट में शामिल छात्राओं को इस संबंध में सूचित कर दिया है। सेक्टर-32 स्थित एसडी कालेज ने भी अतिरिक्त सीटों पर दाखिला शुरू कर दिया है।

सेक्टर-26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कालेज फॉर वुमन प्रिंसिपल डा.चरणजीत कौर सोही ने बताया कुछ सब्जेक्ट की अतिरिक्त सीटें मांगी गई हैं। उन्होंने कहा कि वेटिंग में अगर स्टूडेंट नहीं मिलते तो फ्रेश आवेदन मांगे जाएंगे।

बीसीए की काउंसलिंग सोमवार को

news for students, want to take admission on additional seats

इस साल शहर के चार गवर्नमेंट कालेज में बीसीए की सीटों पर दाखिले के लिए सेक्टर-46 स्थित गवर्नमेंट कालेज में सेंट्रलाइज्ड एडमिशन की गई। जीसी-11 को 10 और जीसी-46 को 5 अतिरिक्त सीटें मिली हैं।

एडमिशन को-ऑर्डिनेटर प्रो.रेणू अरोड़ा ने बताया कि नई सीटों के लिए मंगलवार को जीसी-46 में काउंसिलिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि 280 सीटों के लिए 1066 स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है।

विज्ञापन

बीकॉम की नई सीटों पर दाखिला कल

news for students, want to take admission on additional seats

चंडीगढ़ कालेजों में बीकॉम की कुल 150 सीटें अभी खाली हैं। 8 अगस्त को सुबह 8.30 बजे इन सीटों पर दाखिले के लिए खूब मारामारी रहने की उम्मीद है।

को-आर्डिनेटर प्रो.आरके गुप्ता ने बताया कि आवेदन कर चुके सभी स्टूडेंट काउंसिलिंग में हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि तीसरी काउंसिलिंग में कालेज बदलने के लिए भी 1890 रुपये फीस देनी होगी। सारी जानकारी वेबसाइट पर जारी कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed