{"_id":"a77cd2781474f5f2bcfd190d9fcb7204","slug":"news-for-pseb-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"PSEB ने प्रेक्टिकल में विद्यार्थियों को दी बड़ी राहत","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
PSEB ने प्रेक्टिकल में विद्यार्थियों को दी बड़ी राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 09 Apr 2014 12:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के उन विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। जो कि फरवरी माह में आयोजित प्रेक्टिकल परीक्षाओं में अपीयर नहीं हो पाए थे। ऐसे विद्यार्थियों को बोर्ड ने परीक्षा पास के लिए विशेष मौका दिया है। परीक्षाएं इसी महीने होंगी।
बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक दसवीं और 12वीं कक्षा में काफी विद्यार्थी ऐसे रह गए हैं। जिन्होंने प्रेक्टिकल परीक्षाएं नहीं दी थीं। इस संबंध में लोग बोर्ड में लगातार पहुंच रहे थे। इसी मामले को लेकर बोर्ड अधिकारियों की मीटिंग हुई। जिसमें इस पर मंथन हुआ।
अधिकतर अधिकारियों की राय थी कि विद्यार्थियों को परीक्षा पास करने के लिए मौका दिया जाना चाहिए। इसके बाद अधिकारियों ने सर्वसम्मति से विद्यार्थियों को परीक्षा पास करने का मौका देने का फैसला लिया। साथ ही परीक्षा संबंधी डेटशीट भी फाइनल कर दी गई।
विज्ञापन
बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक विशेष मौके वाली परीक्षाएं दो दिन एक साथ कराई जाएगी। परीक्षाएं 11 और 12 अप्रैल को होगी। बोर्ड ने साफ किया है कि इस बार परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखकर बनाए जाएंगे।
विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों संबंधी सारी जानकारी वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी। वेबसाइट से जानकारी हासिल करने के लिए विद्यार्थियों को www.pseb.ac.in पर लॉगिन करना होगा।