फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   News for Kurukshetra University Students

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के लाखों छात्रों के लिए गुडन्यूज

Wed, 07 Jan 2015 04:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 07 Jan 2015 04:13 PM IST
विज्ञापन
News for Kurukshetra University Students

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में अब परीक्षा फार्म, डुप्लीकेट डिग्री या डीएमसी, गोपनीय रिजल्ट और एडिशनल चांस इत्यादि कार्यों के लिए आवेदन करने वालों को फीस में राहत मिलने वाली है। अब विद्यार्थियों को आवेदन के लिए 10 रुपये अतिरिक्त फीस नहीं देनी होगी।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन के इस फैसले से आवेदन करने वालों हजारों विद्यार्थियों को फायदा होगा। अब विद्यार्थी सीधे वेबसाइट से फार्म को डाउनलोड कर निर्धारित फीस के साथ आवेदन कर सकते हैं। डाउनलोड किए फार्म की कोई फीस नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. डीडीएस संधू ने छात्र-छात्राओं की समस्याओं को देखते हुए विद्यार्थियों के हित में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया है। प्रशासन के इस निर्णय के अनुसार कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से डाउनलोड किए जाने वाले फार्मों की फीस को समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब देश के किसी भी कोने से कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से फार्म डाउनलोड कर विद्यार्थी बिना फार्म के अतिरिक्त शुल्क के आवेदन कर सकते हैं। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के इस फैसले से उन हजारों विद्यार्थियों को फायदा होगा, जो कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की परीक्षा शाखा में प्राइवेट परीक्षा सहित अन्य कार्यों के लिए आवेदन करते हैं।

परीक्षा सहित विभिन्न कार्यों के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी डाउनलोड फार्म के साथ निर्धारित फीस जमा करवा देते थे। डाउनलोड फार्म के लिए 10 रुपये अतिरिक्त शुल्क होने के कारण बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की फीस बकाया रहती थी, जिसके कारण विद्यार्थियों के साथ-साथ परीक्षा व अन्य शाखाओं में काम कर रहे कर्मचारियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।


डाउनलोड फार्म की फीस जमा न करवाने पर अब विद्यार्थियों के को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओपी आहूजा ने बताया इस फैसले से विद्यार्थियों के साथ-साथ ब्रांच को भी बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed