{"_id":"6c018eb222b5d79a0e34b32a2b0b66ca","slug":"news-for-irregular-employess-of-punjab-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू के अस्थायी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू के अस्थायी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 17 May 2014 10:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में 18 मई को होने वाली सिंडीकेट बैठक में अस्थायी कर्मचारियों को रेगुलर करने के प्रस्ताव पर मुहर लगेगी। पीयू के विभिन्न विभागों में कार्यरत 140 से 150 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
दिसंबर 2012 में पूर्व कुलपति प्रो.आरसी सोबती ने अस्थायी कर्मचारियों को रेगुलर करने के लिए डीयूआई की अध्यक्षता में कमेटी गठित की थी। कानूनी राय के बाद कमेटी ने अस्थायी कर्मचारियों को रेगुलर पर सहमति दे दी।
विज्ञापन
मामला अब पीयू सिंडीकेट में पास होने के लिए जाएगा। पीयू में 12 से 22 साल की नौकरी कर चुके 77 क्लर्क, 28 सिक्योरिटी गार्ड, 20 माली, 9 बैलदार और 9 लाइब्रेरी कर्मचारी शामिल हैं। सिंडीकेट बैठक में कुछ विभागों में 10 साल से अधिक एडहॉक या कांट्रेक्ट पर नियुक्त शिक्षकों को रेगुलर करने का मामला भी आएगा।
विज्ञापन
दो साल से पीयू नॉन टीचिंग एसोसिएशन प्रधान दीपक कौशिक लगातार अस्थायी कर्मचारियों को रेगुलर करने का मुद्दा उठा रहे थे। 22 मार्च को भी इस मामले को लेकर सीनेट में काफी हंगामा हुआ था। सभी सीनेट सदस्यों ने मामले में तुरंत कार्रवाई का प्रस्ताव पास किया था।
रेगुलर होने पर नहीं मिलेगा पिछली सर्विस का लाभ
नॉन टीचिंग प्रधान दीपक कौशिक ने कहा कि कई बैठक के बाद अस्थायी कर्मचारियों को रेगुलर करने की पॉलिसी तैयार की गई। उन्होंने बताया कि शिमला और अन्य यूनिवर्सिटी की पॉलिसी भी पीयू प्रशासन को सौंपी। कौशिक ने कहा कि पीयू द्वारा 3650 दिन सर्विस की अनिवार्यता संभव नहीं थी। जिसे बाद में कमेटी ने बदल दिया।
उन्होंने कहा कि अस्थायी कर्मचारियों की नौकरी अब मुश्किल से 8-10 साल की बची है। साथ ही रेगुलर किए जर उन्हें पुराने लाभ भी नहीं दिए जाएंगे। ऐसे में पीयू पर आर्थिक तौर पर भी अधिक दबाव नहीं बनेगा।
गौरतलब है कि पीयू प्रशासन ने इससे पहले 2012 में 38 अस्थायी क्लर्क को रेगुलर किया था। पीयू की सीक्रेसी ब्रांच में तैनात बल बहादुर पिछले 22 सालों से अस्थायी तौर पर नौकरी कर रहा है।
कालेज में इन्वायरमेंटल कोर्स होगा शुरू
पीयू यूजीसी के निर्देश पर आगामी सत्र से पीयू और सभी एफिलिएटेड 188 कालेज में 6 महीने का इन्वायरमेंटल स्टडीज कोर्स शुरू करेगा। सिंडीकेट में इस प्रस्ताव पर मुहर लगेगी। सभी संकायों के विद्यार्थियों के लिए यह पेपर अनिवार्य होगा।
वार्षिक परीक्षाओं के तहत 50 लेक्चर जरूरी होंगे और पेपर वार्षिक परीक्षाओं के साथ होगा। जबकि सेमेस्टर सिस्टम में परीक्षा दूसरे सेमेस्टर में होगी। कोर्स का सिलेबस यूजीसी ने तैयार किया है। कोर्स 4 क्रेडिट बेस होगा। परीक्षा 100 अंकों की होगी। 25 अंक के छोटे सवाल, 50 अंक के निबंध टाइप प्रश्न और 25 अंक फिल्ड वर्क के तय किए गए हैं।
पीयू सिंडीकेट में ये प्रस्ताव भी आएंगे
-पीयू एफिलिएटेड कालेज में अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाओं की फीस में बढ़ोतरी का प्रस्ताव।
-पीयू कैंपस के विभिन्न कोर्स के नए फीस स्ट्रक्चर का प्रस्ताव।
-जीएमसीएच-32 में एमडी फार्माकोलॉजी को 2014-15 सत्र के लिए एफिलिएशन का प्रस्ताव।
-यूसोल में अंडर ग्रेजुएट स्तर पर 201-15 से सेमेस्टर सिस्टम लागू नहीं किए जाने का प्रस्ताव
25 मई को होगी पीयू सीनेट बैठक
पंजाब यूनिवर्सिटी की 25 मई को सीनेट बैठक होने जा रही है। सीनेट बैठक में इस बार शिक्षकों की रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने, अस्थायी कर्मचारियों को पक्का करने, पीयू और एफिलिएटेड कालेज में फीस बढ़ाने, ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए 2 सीटें रिजर्व जैसे कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव आएंगे।