{"_id":"118960c6a1b4832ff8c685ec6f5f752e","slug":"news-for-ignou-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इग्नू से एग्जाम देने वाले खबर पढ़ें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
इग्नू से एग्जाम देने वाले खबर पढ़ें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 09 Aug 2014 01:17 PM IST
विज्ञापन
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) के मैनेजमेंट प्रोग्राम, बीएससी, बीएड व एमएड प्रोग्राम में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 17 अगस्त को आयोजित होगी।
विज्ञापन
देश भर के 267 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में 1,03,425 परीक्षार्थी भाग लेंगे। इग्नू अधिकारियों के मुताबिक बीएससी नर्सिंग (पोस्ट बेसिक), बीएड व एमएड प्रोग्राम की प्रवेश परीक्षा का हॉल टिकट (एडमिट कार्ड) यूनिवर्सिटी ने छात्रों के पते पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
जबकि मैनेजमेंट प्रोग्राम के छात्रों को अपना प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ignou.ac.in से डाउनलोड करना होगा।
यदि किसी छात्र को एडमिट कार्ड नहीं मिलता है तो वे यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर नाम व जन्मतिथि समेत परीक्षा प्रोग्राम का नाम डालकर भी इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन