फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   news for fee refund of obc students.

जल्द मिलेगा फीस रिफंड और स्कॉलरशिप का पैसा

Tue, 28 Oct 2014 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 28 Oct 2014 11:12 AM IST
विज्ञापन
news for fee refund of obc students.

खाता संबंधी खामियों की वजह से शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित रह गए पिछड़े वर्ग के छात्रों को इसी महीने पैसे मिल जाएंगे।

विज्ञापन


जांच के बाद उनके खाते में रकम भेजने संबंधी शासनादेश जारी कर दिया गया। इससे ओबीसी के हजारों छात्र लाभांवित होंगे।

वर्ष 2013-14 में भारी संख्या में पात्र छात्र शुल्क प्रतिपूर्ति और वजीफा से वंचित रह गए थे। बैंक का सही ब्यौरा न देने, आईएफएससी कोड गलत होने या केवाईसी फार्म न भरे जाने के कारण ऐसा हुआ था।

इन छात्रों ने शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए पिछड़ा वर्ग निदेशालय में आवेदन दिया था। इसके बाद यह मामला यह मामला शासन को भेज दिया गया।

इन मामलों के निस्तारण के लिए पिछड़ा वर्ग निदेशालय की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई।

जारी शासनादेश में कहा गया है कि वर्ष 2013-14 में जहां धनराशि बैंकर्स चेक के माध्यम से विभाग को वापस मिली है, उन मामलों का नियमानुसार परीक्षण कराकर धनराशि 31 अक्तूबर तक छात्रों के खाते में भेज दी जाए।
विज्ञापन


बैंक से वापस हुई राशि जिसे अभी तक राज्य सरकार के रिसीट हेड में जमा नहीं किया गया है, उस धनराशि को शासन से पूर्व अनुमति लेकर छात्रों को वितरित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन मामलों में कोषागार या बैंक को समय रहते बिल न पहुंचने के कारण धनराशि सरेंडर की गई है और इस वित्तीय वर्ष में उस धनराशि के इस्तेमाल की इजाजत मिल गई है, उन मामलों में जिलास्तरीय समिति के अनुमोदन के बाद छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का नियमानुसार भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed