{"_id":"6677d32c7e18b7ef8becebc44b713216","slug":"news-for-december-net-exam-2014-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Exam Alert: नेट का फॉर्म भरने से पहले पढ़ें जरूरी खबर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
Exam Alert: नेट का फॉर्म भरने से पहले पढ़ें जरूरी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 04 Nov 2014 02:53 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई के पास यूजीसी का पुराना डाटा बेस न होने से इस बार नेट का फॉर्म भरते वक्त अभ्यर्थियों को नए सिरे से सारी जानकारियों फॉर्म पर भरनी होंगी।
विज्ञापन
इसलिए अगर आप भी साइबर कैफे जाकर फॉर्म भर रहे हैं तो अपने सभी डॉक्युमेंट्स या उनकी पूरी डिटेल साथ लेकर जाएं।
मालूम हो कि अगर किसी अभ्यर्थी ने पहले भी नेट का फॉर्म भरा है तो उसके लॉगइन में सभी जानकरियां फीड होती थीं, जिससे अगली बार फॉर्म भरने पर बार-बार डिटेल नहीं भरनी होतीं थीं।
विज्ञापन
इस बार यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन ने नेशनल एलिजबिलिटी टेस्ट की जिम्मेदारी सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजूकेशन को सौंपी है लेकिन पहले से मौजूद अपना डाटा बेस साझा नहीं किया।
विज्ञापन
जब तक नेट की जिम्मेदारी यूजीसी के पास थी, तब तक जो भी अभ्यर्थी एक बार भी परीक्षा में शामिल होता था उसकी जानकारी हमेशा के लिए वेबसाइट पर दर्ज हो जाती थी।
यहां अभ्यर्थी को एक पासवर्ड मिलता था, जिसकी सहायता से वे भविष्य में कभी भी परीक्षा में आवेदन करने के लिए अपने पुराने फॉर्म को खोलकर केवल परीक्षा से संबंधित जानकारी भर देता था। बाकी डीटेल पहले से ही मौजूद होती थीं।
नेट में आवेदन करने वाले केशव ने बताया कि जब वे फॉर्म भरने साइबर कैफे पहुंचे तो फोटो की सॉफ्ट कॉपी लेकर नहीं गए। जब फॉर्म भरने के लिए वेबसाइट खोली तो पहले से भरी कोई जानकारी नहीं आई।
Trending Videos
पुराने पेपर देखने के लिए विजिट करें ये साइट...
कुछ अभ्यर्थियों के साथ ये भी समस्या देखने को मिली कि उन्हें पीजी के अंक ठीक से याद नहीं लेकिन वे इस भरोसे से फॉर्म खोलते हैं कि वे तो पहले ही रजिस्टर्ड हैं लेकिन ये जानकारी दोबारा देनी होती है।
बहुत से अभ्यर्थी नेट की इस नई वेबसाइट पर पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र ढूंढते नजर आते हैं लेकिन उनको वे पेपर यहां नहीं मिलते। सीबीएसई ने वेबसाइट बनवाते समय यूजीसी के पास उपलब्ध पूर्व की परीक्षाओं के प्रश्न पत्र का डाटा भी नहीं लिया है।
ऐसे में यदि कोई अभ्यर्थी पुराने प्रश्नपत्र देखना चाहता है तो उसे www.ugcnetonline.in पर ही जाना होगा।
ऑनलाइन आवेदन व चालान जनरेट करने की अंतिम तिथि- 15 नवंबर
चालान से बैंक में शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि- 18 नवंबर। फॉर्म, प्रवेश पत्र व अटेंडेंस शीट का प्रिंटआउट निकालने की अंतिम तिथि- 19, फॉर्म पहुंचने की अंतिम तिथि- 25 नवंबर, परीक्षा की तिथि- 28 दिसंबर।
फॉर्म भरने की वेबसाइट- www.cbsenet.nic.in