फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   news for bord students

बोर्ड की परीक्षा देने वाले यह खबर जरूर पढ़ लें

Thu, 19 Dec 2013 06:54 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 19 Dec 2013 06:54 PM IST
विज्ञापन
news for bord students

दसवीं और 12वीं की सालाना परीक्षाओं को नकल मुक्त बनाने के लिए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड पूरी तैयारी से जुट गया है।

विज्ञापन


बोर्ड ने फैसला लिया है कि जिन स्कूलों में ओपन स्कूल के स्टडी सेंटर चल रहे हैं। वहां पर परीक्षा केंद्र नहीं बनाए जाएंगे।

विद्यार्थियों के लिए किसी दूसरे स्कूल में परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। वहीं, इस साल पहली बार ओपन स्कूल व रैगुलर विद्यार्थियों के परीक्षा केंद्र भी अलग-अलग रहेंगे।

परीक्षाओं को सही ढंग से करवाने के लिए बोर्ड की संबंधित शाखाएं पूरी तैयारी से जुट गई। सभी डीईओ से परीक्षा केंद्र के लिए योग्यता पूरी रखने वाले स्कूलों का ब्योरा मंगा लिया गया है। बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होनी है।
विज्ञापन


बोर्ड मैनेजमेंट कंट्रोल रूम व हेल्पलाइन शुरू करने की तैयारी में जुट गई है। ताकि परीक्षा में अपीयर होने वाले विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न उठानी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड अधिकारियों की योजना है कि उचित दूरी पर ही सेंटर बनाए जाएंगे। परीक्षा केंद्र के अंदर फोन लेकर जाने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। इसके अलावा परीक्षा के दौरान डयूटी दे रहे स्टाफ के फोन भी बंद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed