{"_id":"84b8cfacbf42ed95d52c65414068020f","slug":"news-course-in-ignou-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इग्नू में तीन नए पाठ्यक्रम के लिए एडमिशन शुरू","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
इग्नू में तीन नए पाठ्यक्रम के लिए एडमिशन शुरू
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 26 Nov 2014 01:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में इस बार तीन नए पाठ्यक्रमों में दाखिले का मौका मिलेगा। विवि ने जनवरी 2015 सत्र की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ये हैं नए कोर्स
इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल डिमरी ने बताया कि हाल में विवि ने जियो इंफॉरमेटिक्स में पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट और एप्लाइड सांख्यिकी में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा शुरू किया है।
विज्ञापन
जनवरी सत्र से अनुवाद में पीजी डिग्री भी शुरू की गई है। जियो इंफॉरमेटिक्स में पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट ऐसे लोगों के लिए है, जो सशस्त्र सेवाओं में काम करते हैं। अनुवाद और एप्लाइड सांख्यिकी भी डिमांड के बाद शुरू की गई है।
विज्ञापन
सांख्यिकी विशेषकर उनके लिए है, जो उद्योग, राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं, रिसर्च और विकास संबंधित विभागों में काम करते हैं। अभ्यर्थी 200 रुपए का आवेदन पत्र लेकर आवेदन कर सकते हैं, जबकि ऑनलाइन वेबसाइट पर भी आवेदन उपलब्ध है।
आवेदन की अंतिम तिथि एक दिसंबर 2014 है। 300 रुपए विलंब शुल्क संग 15 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। जो छात्र जुलाई में प्रवेश नहीं ले पाएं हैं, उनके लिए वर्ष बचाने का भी अच्छा मौका है।
यहां से डाउनलोड करें आवेदन पत्र: www.ignou.ac.in