{"_id":"fa3125aed2057f89d6f04f4631b8c81a","slug":"new-website-launched-for-school-admission-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सरी एडमिशनः आप का एक और दांव","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
नर्सरी एडमिशनः आप का एक और दांव
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 14 Jan 2014 11:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के सभी निजी स्कूलों की जानकारी के लिए अभिभावकों को स्कूल-स्कूल चक्कर नहीं लगाने होंगे न ही एक-एक स्कूल की वेबसाइट को चेक करना होगा। शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों की तमाम तरह की जानकारी के लिए एक कॉमन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: नर्सरी दाखिला: कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन है...
विज्ञापन
सरकार ने एक वेब एप्लीकेशन जारी किया गया है। जिसके माध्यम से घर बैठे ही एक क्लिक पर स्कूल में उपलब्ध सीटों, फीस, खाली सीटों का ब्यौरा, कौन सा स्कूल कहां है ऐसी जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन
निदेशालय ने अपनी वेबसाइट www.edudel.nic.in पर फाइंड नियर बॉय स्कूल डिटेल फॉर प्री प्राइमरी एडमिशन नाम से एक लिंक उपलब्ध कराया है। यहां होम, फीचर, सर्च स्कूल, फाइंड नियरस्ट स्कूल डिटेल का विकल्प उपलब्ध है। इस पर क्लिक करते ही सबसे पहले मैप आएगा।
यह भी पढ़ें: नर्सरी दाखिलाः निजी स्कूलों की स्टे अपील खारिज
उसके बाद फीचर विकल्प में चिह्न दिखाए गए हैं कि मेट्रो लाइन के लिए कौन सा चिह्न, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और विधानसभा के लिए चिह्न। इसके बाद सर्च स्कूल का विकल्प आएगा। जिसमें तीन विकल्प मिलेंगे। पहला इलाका चयन करने का विकल्प होगा। दूसरा विकल्प अंदरूनी इलाका और लैंडमार्क का विकल्प है।
यदि किसी अभिभावक ने इलाके में अजमेरी गेट का चयन किया है तो उसके आसपास के क्षेत्र आएंगे। उसमें से एक एरिया चयन करना होगा। फिर लैंडमार्क का चुनाव करना होगा। इसके बाद उस इलाके के स्कूलों की जानकारी मिल जाएगी। वहीं तीसरे विकल्प फाइंड नियरस्ट स्कूल में स्कूल का नाम डालते ही उसमें उपलब्ध सीटों, एजुकेशन ऑफिसर, स्कूल प्रिंसिपल का नंबर, फीस, और स्कूल के पते की जानकारी मिलेगी।
यह भी पढ़ें : CBSE: बदल गया PSA का पेपर पैटर्न
अभिभावकों की मदद के लिए स्कूलों की ओर से उन घोषित इलाकों की जानकारी भी एप्लिकेशन पर दिए जाने का इंतजाम किया है जो नर्सरी दाखिले के लिए जरूरी घर से आठ किलोमीटर की दूरी के दायरे में आ रहे हैं। हालांकि यह जानकारी देने में अभी ज्यादातर स्कूल कोताही बरत रहे हैं। शिक्षामंत्री ने स्कूल प्रबंधकों से अपील की है कि वह जल्द से जल्द जरूरी जानकारियां वेबसाइट पर उपलब्ध कराएं।
दिनभर व्यस्त रही नर्सरी दाखिले की हेल्पलाइन
नर्सरी दाखिले के लिए अभिभावकों की समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार को शुरू की गई हेल्पलाइन लांच से पहले ही व्यस्त हो गई। पहले दिन का आलम यह रहा कि जो जानकारी मिली उसने असमंजस और बढ़ा दिया। शिक्षा निदेशक पद्मिनी सिंघला ने बताया कि हेल्पलाइन पर दोपहर 12 बजे के बाद से लेकर शाम साढ़े छह बजे तक 1724 कॉल रिसीव की गईं।