{"_id":"2763526dad775e50c35e9edef9e5c40c","slug":"new-vice-chancellor-of-utu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड तकनीकी विवि के कुलपति बने प्रदीप गर्ग","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
उत्तराखंड तकनीकी विवि के कुलपति बने प्रदीप गर्ग
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 27 Mar 2015 09:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी रुड़की में सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार गर्ग को उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पॉल ने समिति की संस्तुति पर डॉ. गर्ग की नियुक्ति की है। अगस्त 2013 से तकनीकी विवि के कुलपति प्रो. डीएस चौहान के इस्तीफे के बाद से यह पद खाली था।
विज्ञापन
रिमोट सेंसिंग, अर्थक्वेक विषयों में विशेषज्ञता हासिल है गर्ग को
उत्तराखंड तकनीकी विवि के कुलपति बनाए गए 57 वर्षीय डॉ. प्रदीप कुमार गर्ग को रिमोट सेंसिंग तथा अर्थक्वेक जैसे विषयों में विशेषज्ञता हासिल है। इनके शोध पत्र दुनिया के कई जर्नल्स में प्रकाशित हुए हैं।
विज्ञापन
डॉ. गर्ग ने अनेक अंतरराष्ट्रीय स्तर के सेमिनारों में शिरकत की है। डॉ. गर्ग की कुलपति के तौर पर नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है। अब तक दून विवि के कुलपति प्रो.वीके जैन के पास यहां का अतिरिक्त कार्यभार था।