फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   new technique for students

ये तकनीक ले जाएगी आपको 'अमेरिका'

Sat, 21 Sep 2013 12:53 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 21 Sep 2013 12:53 PM IST
विज्ञापन
new technique for students
अमेरिकन सोसाइटी ऑफ मैकेनिकल इंजीनियर्स ने ग्राफिक एरा विवि में उत्तराखंड का पहला अनुभाग खोलने की घोषणा की है।
विज्ञापन


शुक्रवार को विवि परिसर में आयोजित संगोष्ठी में संस्थान की भारतीय शाखा के अध्यक्ष मधुकर शर्मा ने कहा कि इस अनुभाग की मदद से मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों को नैनो विज्ञान, इलेक्ट्रानिक्स और आईटी विशेषज्ञों के साथ काम करने का मौका मिलेगा। वे अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय शोधों का भी हिस्सा बन सकेंगे।

पढ़ें, ग्राफिक एरा हॉस्टल में छात्र के साथ ये क्या हुआ?
विज्ञापन


विवि के चेयरमैन प्रो. कमल घनशाला ने कहा कि नवीनतम तकनीक और अनुसंधानों से जुड़कर छात्र आधुनिक दौर में अपडेट रहेंगे। एएसएमई के अंतर्राष्ट्रीय सदस्य निदेशक माइकल क्रिसबर्ग ने ऊर्जा की कमी, यातायात समस्या, पानी की अशुद्धि जैसे मुददों में शोध कार्यों की जरूरत जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि में अनुभाग खुलने के साथ ही 70 छात्रों ने इसकी सदस्यता ली। संस्थान के सदस्यों ने बताया कि 158 देशों में एक लाख तीस हजार सदस्यों वाली संस्था से 30 हजार छात्र जुड़े हैं।

पढ़ें, शिक्षा विभाग के आगे सीएम की हुई बोलती बंद

इस अवसर पर विवि के चांसलर डा. आरसी जोशी, वाइस चांसलर डा. वीके. तिवारी, ग्राफिक एरा हिल विवि की डायरेक्टर प्रो. आर गौरी, डीम्ड विवि के प्रो. अनिल कुमार बालिगा, डा. प्रवीण पाटिल, प्रो. बीएस जस्सल सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed