{"_id":"049332acee45043ba8344cd08c61e847","slug":"new-session-admission-in-dav-pg-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी पीजी कॉलेज में सोमवार से नए सत्र के दाखिले","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डीएवी पीजी कॉलेज में सोमवार से नए सत्र के दाखिले
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 07 Sep 2015 10:50 AM IST
विज्ञापन
देहरादून स्थित डीएवी पीजी कॉलेज में नए सत्र के दाखिले सोमवार से दोबारा शुरू होने जा रहे हैं। शुक्रवार को डीएवी ने बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष की मेरिट जारी की थी, जिसके एडमिशन सोमवार से शुरू होंगे। इसके अलावा बीए, बीएससी व बीकॉम द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्र भी सोमवार से दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
डीएवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि कॉलेज में सोमवार को सुबह 10:30 बजे से एडमिशन शुरू होने जा रहे हैं। जिन छात्रों का नाम द्वितीय मेरिट लिस्ट में आया है, वह 10 सितंबर तक दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बीए, बीएससी, बीकॉम द्वितीय व तृतीय वर्ष और एमए, एमएससी, एमकॉम प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के एडमिशन भी 10 सितंबर तक ही किए जाएंगे। बताया कि जो छात्र प्रथम वर्ष की बैक परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, उन्हें प्राचार्य की अनुमति के बाद प्रथम सेमेस्टर में एडमिशन लेना होगा।
विज्ञापन
अगर वह बैक परीक्षा में पास हो गए तो द्वितीय वर्ष में दाखिला मिलेगा और अगर पास नहीं हुए तो सेमेस्टर सिस्टम से दोबारा पढ़ाई करनी पड़ेगी। एलएलबी प्रथम सेमेस्टर की पहली मेरिट सूची के तहत सोमवार को एडमिशन की अंतिम तिथि है। इसके बाद बची हुई सीटों के लिए दूसरी मेरिट जारी की जाएगी।