{"_id":"93f697b42506032f612cb932399d15c3","slug":"new-rules-in-lucknow-university-for-ba-honours","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सब्जेक्ट में फेल हुए तो दे सकेंगे बैक पेपर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
दो सब्जेक्ट में फेल हुए तो दे सकेंगे बैक पेपर
Updated Thu, 31 Oct 2013 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलयू में बुधवार को बीए ऑनर्स कोर्स में परीक्षा संबंधित नियम-कानून तय कर दिए गए। क्योंकि बीए ऑनर्स कोर्स में एक मुख्य विषय और दो अन्य विषय होते हैं।
विज्ञापन
इसलिए फर्स्ट ईयर व सेकेंड ईयर में तो स्टूडेंट किसी एक पेपर में फेल होने पर परीक्षा दे सकता है। वहीं थर्ड ईयर में उसके पास मुख्य विषय ही होता है।
ऐसे में वह अपने मुख्य विषय के किन्हीं दो प्रश्नपत्रों में फेल है तो वह बैक पेपर दे सकेगा। एलयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. अकील अहमद ने बताया कि परीक्षा से संबंधित नियम-कानून अब नियमावली में शामिल कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
अब बीए ऑनर्स के बैक पेपर व इंप्रूवमेंट के अपने नियम बना दिए गए हैं। बीए ऑनर्स में स्टूडेंट अगर किसी प्रयोगात्मक विषय में इम्प्रूवमेंट देना चाहता है तो वह केवल थ्योरी में ही देगा।
विज्ञापन
प्रैक्टिकल में वह इंप्रूवमेंट नहीं दे सकेगा। वहीं बीए ऑनर्स में कुल प्राप्तांक 36 प्रतिशत होने चाहिए। अभी तक बैक पेपर व इम्प्रूवमेंट के लिए बीए ऑनर्स कोर्स में नियम-कानून लगाने को लेकर बार-बार बहस छिड़ती थी कि आखिर इसमें कौन से नियम लगाए जाएं।
ऐसे में परीक्षा विभाग मौखिक रूप में ही नियम-कानून से काम चला लेता था लेकिन अब लिखा-पढ़ी में नियम तय कर दिए गए हैं। इसके अलावा अब विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द ही बीकॉम ऑनर्स के लिए भी परीक्षा संबंधी नियमों को अमली जामा पहना देगा।