फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New Rules for Vahicle Entry in Punjab University

पीयू में वाहन लेकर जाने से पहले पढ़ें ये नियम

Thu, 19 Jun 2014 02:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 19 Jun 2014 02:03 PM IST
विज्ञापन
New Rules for Vahicle Entry in Punjab University

पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में अब बाहरी वाहन बिना रोकटोक आसानी से प्रवेश नहीं कर पाएंगे। पीयू सिक्योरिटी ने बुधवार से पीयू कैंपस में वाहनों की एंट्री के लिए नया सिस्टम शुरू किया है।

विज्ञापन


पीयू कर्मचारियों और स्टूडेंट्स के वाहनों पर स्टिकर लगाकर ही प्रवेश मिलेगा। ऐसे वाहनों के लिए सुबह एंट्री के समय अलग से लेन होगी, जबकि अन्य वाहनों को पूरी चेकिंग के बाद ही कैंपस में एंट्री मिलेगी। नए सिस्टम की शुरूआत पीयू के नए चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर डा.जितेंद्र ग्रोवर की देखरेख में हुई।
विज्ञापन


पीयू के गेट नंबर एक पर पहले दिन सुबह 10 से 12 बजे तक ट्रायल के तौर पर यह प्रयोग किया गया है। डा.जितेंद्र ने बताया कि पीयू कैंपस में अब कोई भी बाहरी व्यक्ति अपने वाहन को हॉस्टल या अन्य पार्किंग में खड़ा नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयू के गेट नंबर एक से एंट्री के समय ही बाहरी वाहन चालकों को टोकन जारी कर दिया जाएगा और उनसे ड्राइविंग लाइसेंस या आरसी जमा कर ली जाएगी।

वापसी पर ही वाहन चालकों को कागज लौटा दिए जाएंगे। ग्रोवर ने कहा कि शुरूआत में अभी दो घंटे के लिए यह ट्रायल शुरू किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed