{"_id":"50574a2c7f5aa86cb9481985b640c6e4","slug":"new-rules-for-student-council-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र काउंसिल चुनाव के लिए बनेंगे ये नए नियम ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
छात्र काउंसिल चुनाव के लिए बनेंगे ये नए नियम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 21 May 2014 12:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 2014-15 सत्र के लिए होने वाले छात्र काउंसिल चुनाव को शांतिपूर्वक कराने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर ने पीयू स्टूडेंट काउंसिल और अन्य सभी छात्र संगठन के पदाधिकारियों की बैठक की।
विज्ञापन
बैठक में डीएसडब्ल्यू प्रो.नवदीप गोयल, डीएसडब्ल्यू (वुमन) प्रो.नंदिता सिंह ने भी हिस्सा लिया। प्रो.ग्रोवर ने बैठक में पिछले साल छात्र काउंसिल चुनाव में रिजल्ट के बाद हुए हंगामे को लेकर काफी विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
बैठक में स्टूडेंट लीडर को लिंगदोह कमेटी नियमों को पूरी तरह फोलो करने के लिए कहा गया। छात्र काउंसिल चुनाव की समय सीमा भी तय करने का मामला बैठक में उठा।
विज्ञापन
पीयू काउंसिल चुनाव के लिए नया ड्रॉफ्ट होगा तैयार
पीयू वीसी प्रो.अरुण ग्रोवर ने अगले छात्र काउंसिल चुनाव को शांति पूर्व करवाने के लिए छात्र नेताओं की भूमिका ही अधिक रखने का मसौदा दिया है।
बैठक में स्टूडेंट लीडर की बात सुनने के बाद उन्होंने स्टूडेंट काउंसिल और अन्य छात्र संगठनों को एक मंच पर लाकर एक कॉमन चुनाव ड्रॉफ्ट तैयार करने का सुझाव दिया। अगले कुछ दिनों में छात्र नेताओं की फिर से मीटिंग तय की जाएगी। इसमें चुनाव को शांतिपूर्वक कराने के सुझाव और उन्हें लागू करने के तरीकों पर मंथन किया जाएगा।
एसएफआई नेता प्रभप्रीत ने चुनाव में पुलिस के हस्तक्षेप को पूरी तरह खत्म करने और आउटसाइडर का कैंपस में बैन करने के लिए उचित कदम उठाने का सुझाव मीटिंग में रखा। बैठक में चुनाव के दिनों में राजनीतिक नेताओं की एंट्री को भी बंद करने का प्रस्ताव रखा गया।
कुछ नेता ही पहुंचे बैठक में
वीसी कमेटी रूम में मंगलवार शाम 4 बजे बैठक बुलाई गई। कुलपति द्वारा स्टूडेंट काउंसिल सदस्यों और 10-12 छात्र संगठन के प्रतिनिधियों को चर्चा के लिए बुलाया था। लेकिन 4-5 संगठन के सदस्य ही पहुंचे। बैठक में काउंसिल प्रधान चंदन राणा, एसआफआई से प्रभजोत सिंह, इनसो से जयदीप, एबीवीपी से दिशा अरोड़ा और भूपेंद्र बाठ ही पहुंचे।