{"_id":"9c1e2511db278f0ba9f166334513c5cd","slug":"new-rules-for-mtech-course-admission-in-punjab-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू से एमटेक करने के इच्छुक ये खबर जरूर पढ़ें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू से एमटेक करने के इच्छुक ये खबर जरूर पढ़ें
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 19 Feb 2014 08:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी(यूआईटी) से एमई और एमटेक कोर्स में दाखिला नियमों में बदलाव की तैयारी है।
नए नियमों पर आगामी 22 फरवरी को होने वाली सिंडीकेट बैठक में मुहर लगने की उम्मीद है। इन कोर्स में अब सिर्फ गेट पास विद्यार्थियों को ही दाखिला दिया जाएगा।
पिछले साल यूआईईटी में एमई और एमटेक के तहत चार कोर्स की 80 सीटों पर दाखिले के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी-पीजी) आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को एंट्रेंस के लिए 1500 से 2000 से अधिक फीस भरनी पड़ी थी, लेकिन मेरिट लिस्ट में सीईटी क्लीयर करने वाले एक भी विद्यार्थी को इस कोर्स में दाखिला नहीं मिल सका।
विज्ञापन
इन कोर्स में सिर्फ ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) क्लीयर करने वालों को ही मेरिट लिस्ट में प्राथमिकता दी गई। इस बात को लेकर यूआईईटी से बीई और बीटेक डिग्री करने वाले विद्यार्थियों ने सीईटी ही आयोजित करने पर सवालिया निशान लगा दिया।
इनसो नेता अमित सिंहमार ने कहा कि जब सीईटी क्लीयर करने पर दाखिला ही नहीं मिलना तो विद्यार्थियों से लाखों रुपये क्यों वसूले जाते हैं। मामले को लेकर गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट पीयू आला अधिकारियों को सौंप दी।
पीयू कुलपति ने अब एमई और एमटेक में प्रवेश के लिए सीईटी(पीजी) की जगह सिर्फ गेट के आधार पर दाखिले का प्रस्ताव सिंडीकेट बैठक में पास करने के लिए भेजा है।
ये होंगे दाखिले के नए नियम
यूआईईटी से एमई और एमटेक करने के इच्छुक विद्यार्थियों को अब बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बीई और बीटेक) में कम से कम 60 फीसदी अंक और गेट पास होना जरुरी है। इन्हीं दो परिणामों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी और एमई(सीएसई) एमई (आईटी),एमई(ईसीई)एमटेक (माइक्रोइलेक्ट्रोनिक्स) में (20 सीटें प्रत्येक कोर्स) में दाखिला दिया जाएगा।
पीयू सीईटी से ज्यादा गेट क्लीयर करने वाले अभ्यर्थी
पीयू के एमई और एमटेक कोर्स के लिए पिछले साल सीईटी से अधिक गेट पास विद्यार्थियों ने आवेदन किया था।
कोर्स का नाम-----------------कुल आवेदन-----------------गेट आवेदक-----------------सीईटी आवेदक
एमई(सीएसई और आईटी)---------832-----------------------170------------------------119
एमई(ईसीई)---------------------552------------------------169------------------------61
एमटेक(माइक्रोइलेक्ट्रेनिक)--------224------------------------130------------------------69
एमटेक दाखिले के लिए पीयू सीईटी आयोजित करता है, लेकिन एक भी छात्र को टेस्ट पास होने पर दाखिला नहीं मिला। सभी गेट पास स्टूडेंट ही मेरिट लिस्ट में जगह बना पाते हैं। विद्यार्थियों ने सीईटी लेने का विरोध किया था। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सीईटी को खत्म करने का प्रपोजल बनाया गया है।
प्रो. रेणू विज (डायरेक्टर यूआईईटी पीयू)