फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new look of lucknow university website

बदला एलयू की वेबसाइट का चेहरा

Wed, 18 Sep 2013 01:55 AM IST
आशीष कुमार त्रिवेदी/लखनऊ
आशीष कुमार त्रिवेदी/लखनऊ Updated Wed, 18 Sep 2013 01:55 AM IST
विज्ञापन
new look of lucknow university website

एलयू व डिग्री कॉलेजों के स्टूडेंट्स को अब परीक्षा से पहले लाइन में लगकर एडमिट कार्ड के लिए धक्के नहीं खाना पड़ेगा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ऐसी व्यवस्था करने जा रहा है, जिससे छात्रों को ऑनलाइन एडमिट कार्ड उपलब्ध करवाया जा सके।

सोमवार से लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in का चेहरा पूरी तरह बदल दिया गया। स्टूडेंट, टीचर व कर्मचारियों के लिए सभी जरूरी फॉर्म ऑनलाइन किए जा रहे हैं।

उन्हें एक क्लिक पर पहले से अधिक जानकारियां भी मिलेंगी और ऑनलाइन फॉर्म भी उपलब्ध होंगे।

लखनऊ विश्वविद्यालय के डीटीपी सेक्शन के इंचार्ज प्रो. राजीव पांडेय ने बताया आगे इस वेबसाइट के जरिए स्टूडेंट्स को हम और सहूलियत देने जा रहे हैं। जल्द ही सभी कॉलेजों को भी लॉगिन व पासवर्ड जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद यूनिवर्सिटी से जुड़े सभी कॉलेजों से सूचनाओं का आदान प्रदान इसी के माध्यम से किया जाएगा। सेमेस्टर व वार्षिक परीक्षाएं देने वाले सभी स्टूडेंट की रिपोर्ट कॉलेज से ऑनलाइन मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसे परीक्षा विभाग क्रॉस चेक कर लेगा और फिर वह डीटीपी सेक्शन को पूरा डाटा दोबारा भेज देगा।
इसके बाद अगर कॉलेज चाहे तो वह खुद ऑनलाइन एडमिट कार्ड हासिल कर लें या फिर स्टूडेंट्स को ऑनलाइन फॉर्म निकालने की सुविधा दे दे।

स्टूडेंट्स के लिए आरटीआई व स्कॉलरशिप के फॉर्म ऑनलाइन कर दिए गए हैं। जल्द ही माइग्रेशन व डिग्री के फॉर्म भी ऑनलाइन होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed