{"_id":"4e0aaf785cbb66787249f5eb15689c3d","slug":"new-location-for-employment-and-hospitality-in-tricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार और मेहमाननवाजी के लिए ये है नया ठिकाना","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
रोजगार और मेहमाननवाजी के लिए ये है नया ठिकाना
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 30 Jan 2014 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब सिटी के युवाओं के लिए रोजगार के मौके होटल इंडस्ट्री में भी भरपूर हैं।
विज्ञापन
द ललित, जेडब्लू मैरिएट, ताज के संग ही पार्क प्लाजा, चंडीगढ़ और जीरकपुर के संग ही जिंजर जैसे होटलों की एंट्री ने सिटी में मैनेजमेंट स्कॉलर और हास्पिटलिटी इंडस्ट्री से प्रशिक्षण हासिल करने वाले युवाओं को यहीं पर बेहतरीन पैकेज और रोजगार के मौके देने की शुरुआत कर दी है।
होटल इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स के अनुसार,एक होटल में कम से कम दो सौ लोगों का स्टाफ चाहिए। इसमें ग्राउंड स्टाफ के संग ही हास्पिटलिटी और एचआर स्टाफ की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के हास्पिटलिटी मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के अधिकारियों के अनुसार, होटलों के आने से जॉब सिक्योरिटी पचास फीसदी बढ़ गई है।
चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया में होटलों की बहार आई है तो वहीं जीरकपुर में पार्क प्लाजा, अलाफ्ट, इंडस्ट्रियल एरिया चंडीगढ़ में हयात रीजेंसी (निर्माणाधीन) और होमटेल जैसे होटलों की एंट्री ने युवाओं के लिए मौके खोल दिए हैं।
विज्ञापन
सिटी के प्रमुख होटल
जेडब्लू मैरिएट
द ललित
चंडीगढ़ ताज
पार्क प्लाजा
होटल हयात
आल्टियस
जिंजर
वर्ल्ड होटल टार क्वायज
द फर्न
सिवालिक व्यू