फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New Food Court in Punjab University Campus

स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज, खुल गया फूड कोर्ट

Tue, 23 Sep 2014 03:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 23 Sep 2014 03:23 PM IST
विज्ञापन
New Food Court in Punjab University Campus

पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में स्टूडेंट्स के लिए जल्द ही शानदार फूड कोर्ट शुरू करने की तैयारी है। दीपावली तक नए फूड कोर्ट का उद्घाटन करने की तैयारियां इन दिनों जोरों से चल रही हैं। बिल्डिंग को फाइनल टच दिया जा रहा है।

विज्ञापन


फूड कोर्ट बनने से पीयू स्टूडेंट्स को होटल और अन्य फूड रेस्त्रां में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पीयू कैंपस में ही स्टूडेंट्स पिज्जा से लेकर चाइनीज और अन्य लजीज खाने का आर्डर कर सकेंगे।
विज्ञापन


स्टूडेंट्स के लिए खाने के रेट भी काफी सामान्य रखे जाएंगे। पीयू प्रशासन ने कैंपस की मार्केट के पीछे नया फूड कोर्ट तैयार किया है।

स्टूडेंट्स की मांग पर बनाया गया

New Food Court in Punjab University Campus

करीब तीन साल पहले इस फूड कोर्ट का काम शुरू हुआ था। दो करोड़ से अधिक की लागत से तैयार बिल्डिंग में 4-5 दुकानें और तीन बड़े हॉल तैयार किए गए हैं। पीयू स्टूडेंट काउंसिल की ओर से कई साल पहले फूड कोर्ट की मांग की गई थी।

पूर्व कुलपति प्रो. आरसी सोबती ने फूड कोर्ट का प्रपोजल तैयार करने के लिए इंजीनियरिंग विभाग को भेजा था। दो मंजिला फूड कोर्ट में मैकडोनाल्ड, पिज्जा हट जैसी नामी फूड सप्लाई चैन से टाइअप की कोशिश की जा रही है। जानकारी के अनुसार पीयू प्रशासन द्वारा जल्द ही फूड कोर्ट शुरू करने के लिए टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।

साउथ कैंपस में भी बनेगी मार्केट

New Food Court in Punjab University Campus

सेक्टर-25 पीयू साउथ कैंपस में यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी), डेंटल इंस्टीट्यूट, यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड मैनेजमेंट साइंसेस (यूआईएएमएस) जैसे बड़े विभाग हैं।

तीन नए हॉस्टल भी साउथ कैंपस में बन चुके हैं। पांच हजार से अधिक स्टूडेंट्स की जरूरत को देखते हुए पीयू प्रशासन ने साउथ कैंपस में भी मार्केट डेवलप करने का फैसला लिया है।

इस संबंध में पीयू इंजीनियरिंग विभाग और आला अधिकारियों की तीन बैठक हो चुकी हैं। जानकारी के अनुसार साउथ कैंपस में यूआईईटी के सामने खाली जगह पर मार्केट बनाने का प्रपोजल है।

मार्केट में स्टूडेंट्स को फोटोस्टेट, बुक्स जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी। वहीं पीयू प्रशासन ने साउथ कैंपस में वाहनों की पार्किंग के लिए हाल ही में 30 लाख बजट मंजूर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed