फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   new fee structure of punjab university affliated colleges

PU: जानिए, किस डिग्री की कितनी होगी फीस

Tue, 29 Apr 2014 03:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 29 Apr 2014 03:09 PM IST
विज्ञापन
new fee structure of punjab university affliated colleges

पीयू एफिलिएटेड कालेजों में जुलाई 2014 से शुरू होने वाले नए सत्र से फीस बढ़ाने का फैसला लिया है। पीयू एफिलिएटेड 190 कालेजों के विभिन्न कोर्स में 10 से 20 फीसदी फीस इजाफा किया जाएगा।

विज्ञापन


सोमवार को कालेजों की फीस बढ़ोतरी को लेकर डीयूआई की अध्यक्षता में 19 सदस्य कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया है। नया फीस स्ट्रक्चर पंजाब और चंडीगढ़ के कालेजों के लिए मान्य होगा। एक तरफ कमेटी ने कई कोर्स में फीस बढ़ाई है तो कई प्रोफेशनल कोर्स की फीस में कोई इजाफा नहीं किया गया है।
विज्ञापन


कमेटी ने एडमिशन फीस और ट्यूशन फीस नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है। कई प्राइवेट कालेज प्रिंसिपल ने प्रोफेशनल कोर्स में फीस बढ़ाने को लेकर काफी तर्क भी दिए। पंजाब और चंडीगढ़ स्थित कालेज की फीस में कुछ अंतर रखा गया है। बीए स्तर पर पंजाब स्थित कालेज फीस 12,000 जबकि चंडीगढ़ में फीस 13,500 रुपये होगी। नए फीस स्ट्रक्चर को लागू करने से पहले कमेटी का प्रस्ताव मई में होने वाली सिंडीकेट और फिर सीनेट बैठक में पारित किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब के कालेजों की फीस का ब्योरा

new fee structure of punjab university affliated colleges
ग्रेजुएशन स्तर पर फीस स्ट्रक्चर ये होगा
क्लास........पहले........अब
बीए........10,000........12000
बीकॉम........15000........18000
बीएससी........11200........14000

एमए स्तर पर फीस का ब्योरा
क्लास...........पहले...........अब
एमए...........14000...........15500
एमकॉम...........15000...........18000
एमएससी...........15000...........18000

चंडीगढ़ कालेजों की फीस का ब्योरा

new fee structure of punjab university affliated colleges
ग्रेजुएशन स्तर पर फीस स्ट्रक्चर
क्लास........पहले........अब
बीए........12300........13500
बीकॉम........15000........18000
बीएससी........13500........15000

पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर पर फीस का ब्योरा
क्लास........पहले........अब
एमए........14000........15500
एमकॉम........15000........18000
एमएससी........15000........18000

9 कोर्स की फीस नहीं बढ़ाई जाएगी

new fee structure of punjab university affliated colleges
फीस कमेटी ने कालेज में 9 कोर्स की फीस में कोई इजाफा नहीं करने का फैसला लिया है। इन कोर्स में  बीबीए, एमबीई, बीसीए, बीएससी(बायोटेक्नोलॉजी आनर्स), बीएससी(बायो इंफोरमेटिक्स आनर्स) एमएससी(आईटी) एमएससी(बायोटेक्नोलॉजी)एमएससी(बायोइंफोरमेटिक्स) शामिल हैं। जानकारी के अनुसार इन कोर्स के यूनिवर्सिटी चार्ज में 10 फीसदी तक इजाफा किया गया है।

फीस बढ़ोतरी के साथ ये निर्देश भी जारी

new fee structure of punjab university affliated colleges
- कालेजों के प्रॉस्पेक्टस में कमेटी द्वारा अप्रूव फीस की जानकारी देनी होगी।
- सभी कालेज को प्रतिवर्ष 30 जून तक इनकम एंड एक्पेंडीचर स्टेटमेंट जमा करानी होगी।
- सेल्फ फाइनेंस कोर्स की फीस भी कमेटी द्वारा अप्रूव ही वसूली जाऐ।
- नए सत्र की शुरूआत से पहले कालेजों के प्रॉस्पेक्टस में पूरी फीस स्ट्रक्चर देना होगा।
- फीस की जानकारी कालेज नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर भी लगानी होगी।
- सभी कालेजों को पीयू रुल्स के तहत रेगुलर फैकल्टी रखनी होगी।

फंड में भी इजाफा करने का फैसला

new fee structure of punjab university affliated colleges

फीस कमेटी ने विद्यार्थियों से लिए जाने वाले कुछ फंड में भी इजाफा करने का फैसला लिया है। विदेशी छात्रों जनरल कैटेगरी के तहत फीस को 494 से बढ़ाकर 550 डालर, एनआरआई स्पांसर को 700 से 800 डालर और फॉरेन स्टूडेंट वेलफेयर फंड को 545 से बढ़ाकर 600 रुपये कर दिया गया है।

पीयू ने एड ऑन कोर्स (आर्ट्स संकाय) की फीस में भी सर्टिफिकेट और डिप्लोमा फीस को 1200 से बढ़ाकर 1500 और एड ऑन कोर्स (साइंस संकाय) की 2400 से बढ़ाकर 3000 करने का फैसला लिया है। यूनिवर्सिटी चार्ज को 467 से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है।

चार्ज........पहले........अब
पयूपीन........220........250
इनरोलमेंट फंड........85........100
कान्टीन्यूएशन फीस........40........50
जनरेटर चार्ज........200........250
आरएंडडी फंड........50........75

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed