फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   new Dean for Punjab University

पंजाब यूनिवर्सिटी को आज से मिलेंगे नए डीन

Sat, 01 Feb 2014 08:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 01 Feb 2014 08:50 AM IST
विज्ञापन
new Dean for Punjab University

पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में विभिन्न संकायों के डीन का एक साल का कार्यकाल आज से शुरू होगा।

विज्ञापन


ऐसे में पीयू में शनिवार से डीन बदल जाएंगे। नए डीनों का कार्यकाल 31 जनवरी, 2015 तक रहेगा। सोमवार को विभिन्न संकायों के डीन का अंतिम दिन था।

पीयू की 11 फैकल्टी के डीन के चुनाव दिसंबर में हुए थे। इनमें से नौ फैकल्टी के डीन के लिए चुनाव निर्विरोध हो गया था जबकि दो फैकल्टी में चुनाव कराने की नौबत आई थी।

आर्ट्स फैकल्टी की मौजूदा डीन प्रो. राजेश गिल और डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर (महिला) प्रो. नंदिता सिंह चुनाव हार गईं थी। सबसे रोचक मुकाबला आर्ट्स फैकल्टी के डीन के चुनाव में हुआ था।
विज्ञापन


राजनीति शास्त्र विभाग के प्रो.रौणकी राम 10 वोटों से चुनाव जीत कर आर्ट्स फैकल्टी के नए डीन बने थे। गए। एजुकेशन फैकल्टी में हुए चुनाव में डॉ.एनआर शर्मा चार वोट से चुनाव जीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं पीयू के नए डीन
फैकल्टी----------------------------नाम
लॉ---------------------------------------सत्यपाल जैन
मेडिकल साइंस---------------------------डॉ.के गाबा
एनिमल हसबैंडरी एंड एग्रीकल्चर---------डॉ. एमसी सिद्धू
आर्ट्स-----------------------------------प्रो. रौणकी राम
लैंग्वेज----------------------------------प्रो.शैली वालिया
बिजनेस मैनेजमेंट एंड कामर्स-----------प्रो. केशव मल्होत्रा
एजुकेशन--------------------------------डॉ. एनआर शर्मा
डिजाइन एंड फाइन आर्ट्स--------------प्रो. जसपाल कौर कंग
साइंस-----------------------------------प्रो. रूपिंदर तिवारी
इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी-------------प्रो. यूएस शिवहरे
फार्मास्युटिकल साइंस--------------------प्रो.रेणु चड्ढा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed