{"_id":"6f3fbc874ab02955f75a0c2d6b36a64e","slug":"new-courese-in-indira-gandhi-university-from-next-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी में पढ़ाना चाहते हैं तो ये पढ़ें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी में पढ़ाना चाहते हैं तो ये पढ़ें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 09 Feb 2014 01:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में 74 टीचिंग और 73 नान टीचिंग पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। पद विज्ञापित कर दिए हैं। टीचिंग के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी और नान टीचिंग के लिए 2 मार्च है। अधिक जानकारी के लिए बेवसाइट www.igu.ac.in पर उपलब्ध है।
वाइस चांसलर महेंद्र कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 34 टीचिंग और 53 नान टीचिंग के पदों को गत 24 जनवरी को मंजूरी दे दी है। कुछ पद रह गए हैं उन्हें स्वीकृति के लिए दोबारा भेज दिया है।
इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर रेवाड़ी का अगले वित्त वर्ष का बजट 302.85 करोड़ रुपये होगा। इसके अलावा वेतन और भत्तों के भुगतान के लिए 16.38 करोड़ की जरूरत है।
विज्ञापन
अगले सत्र से 11 नए पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे, इनमें एमए जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन, एमएससी मनोविज्ञान, एलएलबी, शारीरिक शिक्षा में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम, राजनीति शास्त्र में एमए, एमएससी भौतिक विज्ञान, एमएससी रसायन शास्त्र, एमएससी पर्यावरण विज्ञान, बीएड और एमए संगीत शामिल हैं।
इन प्रस्तावों को वाइस चांसलर महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई यूनिवर्सिटी की एग्जीक्यूटिव काउंसिल की पहली बैठक में मंजूरी दी गई। नए पाठ्यक्रमों को मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार के पास भेज दिया है।
विश्वविद्यालय का लोगो विकसित हो चुका है। यूजीसी में यूनिवर्सिटी का पंजीकरण करवाया जाएगा। गौरतलब है कि एमडीयू रोहतक के इस रीजनल सेंटर को मुख्यमंत्री हुड्डा ने 25 अप्रैल, 2013 को यूनिवर्सिटी बनाने की घोषणा की थी।