फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   new college building and shopping complex in the PU

तैयार रहें, पीयू में खुलने वाला है शापिंग कांप्लेक्स

Mon, 14 Apr 2014 09:42 AM IST
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 14 Apr 2014 09:42 AM IST
विज्ञापन
new college building and shopping complex in the PU

पंजाब यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड 190 कालेज शिक्षकों के लिए सेक्टर-14 पीयू कैंपस में कालेज भवन तैयार हो चुका है। अधिकारियों की माने तो अप्रैल के आखिर तक इसका उद्घाटन कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


कालेज भवन का निर्माण कार्य पिछले करीब 8-10 सालों से जारी है। निर्माण कार्य में देरी को लेकर पीयू की 22 मार्च को हुई बैठक में भी काफी हंगामा हुआ था। पीयू का इंजीनियरिंग विभाग आजकल कालेज भवन को फाइनल टच देने की तैयारी में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

 
कालेज भवन में 30 शानदार एसी कमरे
कालेज भवन का निर्माण पीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (यूआईएलएस) बिल्डिंग के सामने किया गया है। पीयू एक्सईएन आरके राय ने बताया कि कालेज भवन में 30 शानदार कमरे बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी कमरों में एसी सहित टायलेट भी अटेच होगा। राय ने बताया कि भवन में एक शानदार कांफ्रेंस हाल तैयार किया गया है। इसमें एक साथ 150-175 शिक्षक कांफ्रेंस में हिस्सा ले सकेंगे।

खाने की सुविधा के लिए मेस और डायनिंग हाल का भी प्रबंध किया गया है। कालेज शिक्षकों को उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन और कालेज सिलेक्शन कमेटियों के सदस्यों को ठहरने में काफी दिक्कत आती थी।

बरसों लटका काम, लागत करोड़ों में पहुंची
कालेज भवन की शुरुआती लागत का प्रपोजल 30 लाख के करीब बना था, लेकिन 2014 में बिल्ंिडग तैयार होते-होते बजट 4 करोड़ तक पहुंच गया। कालेज भवन के लिए पीयू एफिलिएटेड सभी कालेज के विद्यार्थियों से हर साल 50 रुपये और बाद में 100 रुपये चार्ज किए गए।

कालेज भवन की लागत बढ़ने और विद्यार्थियों पर इसका बोझ डाले जाने का मामला सीनेट में सीनेटर रघुबीर दयाल, डा.कुलदीप सिंह, मनीष वर्मा और डा.एसएस सांगा ने भी उठाया था।
 
बिल्डिंग पर 8 करोड़ खर्च, अस्पताल नहीं हुआ शुरू
सेक्टर-25 साउथ कैंपस स्थित पीयू डेंटल इंस्टीट्यूट के सामने बनने वाले 150 बेड अस्पताल का मामला भी लटका हुआ है। अस्पताल की बिल्डिंग पर करीब 8 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन पीयू प्रशासन अब फंड की कमी के कारण अस्पताल शुरू करने की हिम्मत नहीं कर पा रहा। दिसंबर सीनेट में भी इस मामले को लेकर काफी हंगामा हुआ था। पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर ने अस्पताल को चंडीगढ़ प्रशासन के सहयोग से शुरू करने का प्रपोजल तैयार किया था।

विद्यार्थियों को मिलेगा पीयू में नया शॉपिंग कांप्लेक्स

पीयू विद्यार्थियों को जल्द ही पीयू में ही नया शॉपिंग कांप्लेक्स मिलने जा रहा है। पीयू की मुख्य मार्केट के एकदम पीछे नए शॉपिंग कांप्लेक्स की बिल्डिंग तैयार हो चुकी है। करीब एक करोड़ की लागत से दो मंजिला बिल्डिंगतैयार की गई है। नए शॉपिंग कांप्लेक्स में 10 दुकानों को अलावा खास फूड कोर्ट में लजीज खाना मिलेगा।  

कई साइंस विभाग जाएंगे साउथ कैंपस
अप्रैल के अंत तक सेक्टर-14 पीयू मैन कैंपस स्थित काफी पुराने कई विभागों को शिफ्ट करने की तैयारी शुरू हो गई है। सेक्टर-25 साउथ कैंपस में साइंस के कुछ विभागों के लिए नई बिल्डिंग तैयार हो चुकी है।


जानकारी के अनुसार पैरामेडिकल साइंस, बायो टेक्नोकॉलीज, माइक्रो बायोटेक्नोलॉजी और बायो फिजिक्स विभागों की नई बिल्डिंग में जाने की तैयारी लगभग शुरू हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed