{"_id":"0bf37026dca9317c5a8aa1ca57fe0b64","slug":"new-campus-of-kgmu","type":"story","status":"publish","title_hn":"KGMU का एक और कैंपस, एलडीए ने दी जमीन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
KGMU का एक और कैंपस, एलडीए ने दी जमीन
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 24 Aug 2013 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी का न्यू कैम्पस हरदोई रोड पर बनेगा। केजीएमयू प्रशासन ने हरदोई रोड पर बसंतकुंज योजना के पास जो जमीन तलाश की थी वह लखनऊ विकास प्राधिकरण ने उसे दे दी है।
विज्ञापन
ये भूमि लगभग 90.10 एकड़ बताई जा रही है। केजीएमयू ने जुलाई में प्राधिकरण से इस भूमि की मांग की थी जिस पर एलडीए वीसी ने अपनी मुहर लगा दी है।
इसके साथ ही मेडिकल विश्वविद्यालय के नए कैंपस की योजना एक कदम और आगे बढ़ गई है। किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के सेटेलाइट सेंटर के लिए जमीन की खोज बीते माह जुलाई में पूरी हो गई थी।
विज्ञापन
इससे पहले केजीएमयू के न्यू कैम्पस के लिए कभी कानपुर रोड तो कभी हरदोई रोड पर जमीन की संभावनाएं तलाशी गई। यहां तक कि सुलतानपुर रोड पर शहीद पथ के पास भी जमीन तलाशी गई।
विज्ञापन
काफी कवायद के बाद हरदोई रोड पर 90.10 एकड़ जमीन खोजी गई। केजीएमयू के मुख्य कैम्पस के पास होने के कारण यह सबसे मुफीद भी है।
इसके अलावा केजीएमयू के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के आवास से भी ये कैम्पस पास पड़ेगा। गौरतलब है कि केजीएमयू में पहले से ही कई अलग-अलग कैम्पस हैं। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग (क्वीन मेरी) और दंत संकाय मुख्य कैम्पस से अलग सड़क के दूसरी ओर स्थित है।
इसके अलावा आर्थोपैडिक और फिजिकल एंड रिहैबिलिटेशन डिपार्टमेंट डालीगंज चौराहे पर हाथी पार्क के सामने लाल बहादुर शास्त्री भवन में है। संक्रामक रोग अस्पताल लाल बहादुर शास्त्री भवन के पीछे चल रहा है। यहां अब नर्सिंग एंड पैरामेडिकल सेंटर बनाया जाएगा।