{"_id":"04389b5ee82438584980d17bfcd1db74","slug":"new-b-ed-college-in-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह हजार नए बीएड कॉलेज की राह आसान","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
छह हजार नए बीएड कॉलेज की राह आसान
अंकित कुमार गर्ग/ अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 09 Oct 2015 03:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब शिक्षक बनने के लिए शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों से डिग्री हासिल करने का सपना आसानी से पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन
जल्द एनसीटीई (राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद) उत्तर भारत में छह हजार नए शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों को मंजूरी देने जा रही है। इसके लिए एनसीटीई ने उत्तराखंड सहित उत्तर भारत के आठ राज्य की सरकारों से 90 दिनों में आख्या मांगी है। साथ ही 15 अक्तूबर के बाद संबंधित संस्थानों को मंजूरी देने के लिए निरीक्षण प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
उत्तर भारत में शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान बीएड, डीएलएड और बीटीसी सहित विभिन्न अध्यापक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की मान्यता के लिए एनसीटीई उत्तर क्षेत्रीय समिति की ओर से एक मार्च, 2015 से 30 जून 2015 तक आनलाइन आवेदन मांगे थे। एनसीटीई के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. एसके चौहान की ओर से जारी आदेश के मुताबिक निर्धारित अवधि में उत्तर भारत से प्राप्त आवेदनों में से कुल 6005 संस्थानों के आवेदन पूर्ण पाए गए हैं।
विज्ञापन
आदेश में कहा गया है कि एनसीटीई के विनियम 2014 के अनुसार सभी संस्थानों को मान्यता प्रदान करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए उत्तराखंड सहित हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, चंडीगढ़, उत्तरप्रदेश, दिल्ली और हरियाणा की सरकारों से संबंधित संस्थानों को खोले जाने के 90 दिनों में आख्या मांगी है।
विज्ञापन
राज्य सरकार से आख्या प्राप्त होने के बाद एनसीटीई निरीक्षण प्रक्रिया के बाद मान्यता जारी करेगा। बताया गया है कि प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद राज्य में 15 से ज्यादा नए प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश हो सकेंगे। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. एसके चौहान की ओर से जारी आदेश में संस्थान संचालकों को जल्द मान्यता दिलाने के लिए बाहरी लोगों से दबाव डलवाने व सिफारिश करने को लेकर भी आगाह किया है।
10 तक अपलोड करें जीआईएस डाटा
एनसीटीई की ओर से एससीईआरटी (स्टेट काउंसिल आफ एजूकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग) उत्तराखंड की ओर से राज्य के सभी सरकारी प्रशिक्षण संस्थानों को 10 अक्तूबर तक जीआईएस डाटा अपलोड कराने के लिए निर्देशित किए जाने को कहा गया है। ज्ञात हो कि इस डाटा के अपलोड होने के बाद एनसीटीई की वेबसाइट पर सभी मान्यता प्राप्त कालेजों की सेटेलाइट इमेज और लोकेशन सहित सभी जानकारियां उपलब्ध हो सकेगी।