{"_id":"fbf78079480572154c32c2f3d5e649ea","slug":"net-notification-exam-on-28-june-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजीसी-नेट का नोटिफिकेशन जारी, 28 जून को परीक्षा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
यूजीसी-नेट का नोटिफिकेशन जारी, 28 जून को परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 14 Apr 2015 12:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से अस्सिटेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप में आवेदन के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (नेट) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 28 जून 2015 को आयोजित होगी।
विज्ञापन
परीक्षा शुल्क बढ़ा, विषय भी
नेट के आवेदन शुल्क में इस बार 150 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। सीबीएसई ने नेट का नोटिफिकेशन जारी करने के साथ ही इस बार नेट परीक्षा दिसंबर 2014 के मुकाबले पांच ज्यादा विषयों में कराने का फैसला किया है।
विज्ञापन
28 दिसंबर 2014 को 79 विषयों की परीक्षा हुई थी। इस बार यह विषय बढ़कर 84 हो गए हैं। सीबीएसई ने सामान्य श्रेणी के लिए 150, ओबीसी के लिए 75 और एससी व एसटी के लिए शुल्क में 40 रुपये की बढ़ोत्तरी की है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में यहां होगी परीक्षा
देहरादून, नैनीताल, श्रीनगर।
महत्वपूर्ण तिथियां
-ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि : 16 अप्रैल 2015
-ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 15 मई 2015
-चालान से शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 16 मई 2015
-परीक्षा की तिथि : 28 जून 2015
यहां करें ऑनलाइन आवेदन : cbsenet.nic.in