फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Net non fellowship commission give report to ministry

नॉन नेट फेलोशिप को लेकर यूजीसी ने मंत्रालय को दी सफाई

Sat, 24 Oct 2015 05:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 24 Oct 2015 05:03 AM IST
विज्ञापन
Net non fellowship commission give report to ministry

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय को नॉन नेट फेलोशिप बंद करने के मुद्दे पर सफाई की है। यूजीसी ने कहा है कि पहले से पंजीकृत छात्र इस फैसले से प्रभावित नहीं होंगे, जबकि नए आवेदकों को फेलोशिप नहीं दी जाएगी। यूजीसी ने तर्क दिया है कि नेट फेलोशिप और नॉन नेट फेलोशिप को लेकर भेदभाव होने की बात सामने आ रही थी।

विज्ञापन


नॉन नेट फेलोशिप को लेकर कोई समान मानदंड भी नहीं बने थे, जबकि इस संबंध में पारदर्शिता भी नहीं थी। यूजीसी ने मंत्रालय को बताया है कि वह नेट फेलोशिप के दायरे को केंद्रीय विश्वविद्यालय से बढ़ाकर राज्य के विश्वविद्यालयों में भी लागू करने पर विचार कर रही है। इसके लिए एक विशेषज्ञ समिति गठित की गई है।
विज्ञापन


वहीं मंत्रालय ने अनौपचारिक तौर पर कहा है कि इस फैसले में उसकी कोई भूमिका नहीं है। यूजीसी ने यह फैसला स्वतंत्र तौर पर लिया है। यूजीसी ने मंत्रालय से कहा है कि एक समान मानदंड नहीं होने की वजह से हर विश्वविद्यालय अपने हिसाब से नॉन नेट फेलोशिप को लागू कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजीसी ने कहा कि फंड को लेकर पारदर्शिता भी नहीं थी। पिछले साल 99 करोड़ रुपये दिए गए। मगर अभी तक विश्वविद्यालयों की ओर से यह जानकारी नहीं दी गई है कि यह पैसा उनके पास है या फिर स्कॉलर को दिया गया। यूजीसी का कहना है कि पारदर्शिता नहीं होने की वजह से भी इसे बंद किया गया।


यूजीसी ने कहा है कि अभी सिर्फ केंद्रीय विश्वविद्यालय में यह लागू है यानी सिर्फ तीन प्रतिशत विश्वविद्यालयों में ही लागू है। अगर इसे राज्यों के विश्वविद्यालयों में लागू किया जाता है तो बाकी 97 फीसदी हिस्से में भी लागू हो जाएगा और इसका फायदा छात्रों को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed