{"_id":"c85db1895d118fda2f58b41e84219a21","slug":"net-jrf-exam-get-all-information-at-hpu-website-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेट\/जेआरएफ परीक्षाः यहां मिलेगी पूरी जानकारी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
नेट/जेआरएफ परीक्षाः यहां मिलेगी पूरी जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 13 Dec 2014 09:36 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय यूजीसी की नेट/जेआरएफ परीक्षा को अपनी वेबसाइट पर रोलनंबर और विषयवार ब्योरा उपलब्ध करवाएगा। परीक्षा 28 दिसंबर को होनी है। इस परीक्षा के लिए एचपीयू स्थित परीक्षा केंद्र 26 के तहत 34 विषयों में 6741 छात्रों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
यह जानकारी परीक्षा कोऑर्डिनेटर विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. टीसी भल्ला ने दी। उन्होंने कहा कि सोमवार तक एचपीयू की वेबसाइट www.hpuniv.in पर पूरा ब्योरा उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि परीक्षा के लिए राजधानी में विवि सहित कुल 17 परीक्षा केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। यहां हजारों छात्र परीक्षा देंगे। छात्र अपने पास उपलब्ध एडमिट कार्ड और परीक्षा के विषय के हिसाब से अपने केंद्र का पता लगा सकते हैं।
विज्ञापन
इस बार यूजीसी ने केंद्रीय विश्वविद्यालय को भी परीक्षा करवाने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसका ब्योरा उक्त विश्वविद्यालय से ही जारी किया जाएगा।