फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   net forms can be submitted till 16 november

नेट के फॉर्म जमा करने की तारीख बढ़ी

Thu, 14 Nov 2013 01:07 AM IST
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ Updated Thu, 14 Nov 2013 01:07 AM IST
विज्ञापन
net forms can be submitted till 16 november
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के आवेदन फॉर्म अब 16 नवंबर तक जमा किए जा सकेंगे। अभी तक फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 14 नवंबर तक थी।
विज्ञापन


यह व्यवस्था स्टूडेंट की सहूलियत को ध्यान में रख कर की गई है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के फॉर्म जमा कर सकें। लखनऊ विश्वविद्यालय में यूजीसी नेट परीक्षा के प्रभारी प्रो. एके शर्मा ने बताया कि स्टूडेंट अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट और अटेंडेंस शीट 16 नवंबर तक जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन


इसके लिए एलयू के सीपीएमटी भवन में दो काउंटर बनाए गए हैं। इस बार यूजीसी नेट के लखनऊ केन्द्र पर 20 हजार से अधिक आवेदन फॉर्म जमा होने की उम्मीद है।

लगभग इतने ही अभ्यर्थी बीते साल भी यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल हुए थे। प्रो. शर्मा ने बताया कि अभी दो काउंटर पर फॉर्म जमा किए जा रहे हैं। अगर आगे के तीन दिन में फॉर्म जमा करने वालों की भीड़ बढ़ती है तो दो काउंटर और बढ़ा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 नवंबर को मुहर्रम के अवकाश के बावजूद भी फॉर्म जमा करने की व्यवस्था की जा रही है। मालूम हो कि यूजीसी नेट के ऑनलाइन फॉर्म जमा करने के लिए बैंक चालान के माध्यम से फीस जमा करने की आखिरी तारीख 4 नवंबर थी।


हालांकि इस दिन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का सर्वर डाउन हो गया था। इसके बाद यूजीसी ने पहले ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की तारीख बढ़ाकर 9 नवंबर कर दी थी।

लेकिन ऑनलाइन फॉर्म का प्रिंट आउट जमा करने की आखिरी तारीख नहीं बढ़ाई थी। अब स्टूडेंट की सहूलियत को ध्यान में यह डेट भी आगे बढ़ाई जा रही है। यूजीसी की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) का आयोजन 29 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed