{"_id":"94ef4841c6023689522534916208ff9e","slug":"net-examination-results-announced-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेट परीक्षा के नतीजे घोषित, इस तरह देख सकते हैं रिजल्ट","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
नेट परीक्षा के नतीजे घोषित, इस तरह देख सकते हैं रिजल्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 30 Sep 2015 04:02 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा व जूनियर रिसर्च फैलोशिप (नेट-जेआरएफ) परीक्षा के नतीजे मंगलवार को घोषित हो गए। बीते जून में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित परीक्षा के नतीजों को जानने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा के रोल नंबर व अपनी जन्मतिथि का प्रयोग करना होगा।
विज्ञापन
मालूम हो कि यूजीसी की इस परीक्षा का आयोजन सीबीएसई ने 28 जून को किया था। परीक्षा के कुछ दिनों बाद ही इसके लिए आंसर-की (उत्तर-कुंजी) जारी की गई थी।
इसके नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। सीबीएसई नेट की वेबसाइट पर रिजल्ट देखा जा सकता है। वेबसाइट पर श्रेणी के आधार पर विषयवार अंक प्रतिशत की जानकारी भी दी गई है।
विज्ञापन