{"_id":"616bb4f79ec4779f2158325ccbc3dbfa","slug":"net-examination-on-december-29-notifications-will-released-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेट की परीक्षा 29 दिसंबर को, जारी होगा नोटिफिकेशन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
नेट की परीक्षा 29 दिसंबर को, जारी होगा नोटिफिकेशन
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 10 Oct 2013 10:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेट की परीक्षा आगामी 29 दिसंबर होगी। यूजीसी की ओर से नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
साल में दो बार होती है
परीक्षा का नोटिफिकेशन जल्द जारी हो जाएगा। यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) और लेक्चरर के चयन के लिए साल में दो बार होती है। यूजीसी ने परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
सभी समन्वय केंद्रों से समन्वयकों का ब्योरा मांगा गया है। इस संबंध में दून विश्वविद्यालय को भी पत्र प्राप्त हुआ है। विवि को अभ्यर्थियों के नामांकन, प्रमाण पत्रों की जांच और यूजीसी नेट दिल्ली ब्यूरो से तालमेल के लिए अभी से तैयारी करनी होगी।
विज्ञापन
विवि को एक समन्वयक नियुक्त कर जानकारी यूजीसी को भेजनी होगी। खास बात यह है कि यह समन्वयक ऐसा होना चाहिए, जिसका कोई भी रिश्तेदार परीक्षा में शामिल न हो रहा हो।
विज्ञापन
जून परीक्षा का रिजल्ट इसी माह
जून 2013 में आयोजित हुए नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट का रिजल्ट अभी तक जारी नहीं हुआ है। दून विवि के कुलपति डा. वीके जैन के अनुसार परिणाम अंतिम चरण में है।
21 अक्तूबर के बाद किसी भी दिन रिजल्ट जारी हो सकता है। दून विवि केंद्र से करीब सात हजार अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...