फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   net exam apply online. click here

नेट के लिए आवेदन ऑनलाइन, यहां क्लिक करें

Sat, 25 Oct 2014 11:47 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 25 Oct 2014 11:47 AM IST
विज्ञापन
net exam apply online. click here

कालेज और यूनिवर्सिटी स्तर पर असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए अनिवार्य नेशनल एलिजिबिस्टी टेस्ट (नेट) का आयोजन पहली बार सीबीएसई द्वारा किया जा रहा है। मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) ने सीबीएसई को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन


नेट में अपीयर होने के इच्छुक युवाओं को इस बार सीबीएसई की वेबसाइट www.cbsenet.nic.in पर ही ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 15 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। 18 नवंबर तक फीस जमा की जा सकती है। जनरल कैटेगरी के तहत 500 रुपये फीस रखी गई है। जबकि रिजर्व कैटेगरी में 250 रुपये फीस देनी होगी।
विज्ञापन

पीयू में जमा होंगे नेट फार्म

net exam apply online. click here
स्थानीय स्तर पर नेट आयोजित करने की जिम्मेदारी पंजाब यूनिवर्सिटी को दी गई है। जानकारी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा करने के बाद विद्यार्थियों को आवेदन फार्म की हार्ड कॉपी पीयू के जियोलॉजी विभाग के फर्स्ट फ्लोर पर 25 नवंबर तक जमा करनी होगी। आवेदन फार्म सुबह 9 से शाम 4 बजे तक जमा किए जा सकते हैं। हर साल चंडीगढ़ सेंटर में 15 से 20 हजार के बीच युवा नेट में अपीयर होते हैं।

मैथ ओलंपियाड 7 दिसंबर को
सीबीएसई गणित को पॉपुलर बनाने के लिए 7 दिसंबर को मैथ ओलंपियाड का आयोजन करने जा रही है। देश भर के शहरों में यह परीक्षा होगी। परीक्षा में 9वीं से 11वीं क्लास के स्टूडेंट्स अपीयर हो सकेंगे।

कैट के ऑनलाइन एडमिट कार्ड

net exam apply online. click here

देश भर के टॉप इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट(आईआईएम) और बिजनेस स्कूलों में दाखिले के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट(कैट) का आयोजन किया जाएगा। 2015-16 सत्र में दाखिले के लिए देश भर से 1.96 लाख युवाओं ने आवेदन किया है।

कैट परीक्षा के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। इस साल कैट पैटर्न में बदलाव किया गया है। सभी सेक्शन में प्रश्नों की संख्या 30 से बढ़ाकर 50 कर दी गई है। परीक्षा का समय भी अब 140 मिनट से बढ़ाकर 170 मिनट कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed