{"_id":"6fe34b01adf2977833a0c97dc811a410","slug":"net-and-phd-from-wild-life-institute-of-india-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"MSc के बाद अब WII से करें नेट और पीएचडी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
MSc के बाद अब WII से करें नेट और पीएचडी
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 31 Jul 2015 12:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएससी के बाद अगर आप वाइल्ड लाइफ साइंसेज में कॅरियर बनाना चाहते हैं तो वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (डब्ल्यूआईआई) से नेट और पीएचडी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन
इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी के तहत डब्ल्यूआईआई से यह कोर्स संचालित होता है। परीक्षा 13 सितंबर को देशभर में आयोजित होगी। इसके लिए 19 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
यह योग्यता है जरूरी
डब्ल्यूआईआई नेट के लिए: बॉटनी, जूलॉजी, फॉरेस्ट्री, स्टेटिस्टिक्स, लाइफ साइंसेज, एक्सपेरिमेंटल बायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, मॉलीक्यूलर बायोलॉजी, क्लाइमेंट चेंज, एनवायरमेंट साइंस, एनवायरमेंट मैनेजमेंट, जियो इंफोर्मेटिक्स, बायोलॉजिकल साइंस, वाइल्ड लाइफ साइंस में किसी एक में एमवीएससी या एमएससी एग्रीकल्चर, एमए सोशियोलॉजी, एमए मास कम्यूनिकेशन, एंथ्रोपॉलोजी और साइकोलॉजी कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ पास हो। अभ्यर्थी की आयु 19 अगस्त को 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। नेट का प्रमाण पत्र दो साल के लिए वैध होगा।
विज्ञापन
पीएचडी के लिए : लाइफ साइंसेज, बॉटनी, जूलॉजी, फॉरेस्ट्री, स्टेटिस्टिक्स, एक्सपेरिमेंटल बायोलॉजी, एनवायरमेंट साइंस, बायोलॉजिकल साइंस, वाइल्ड लाइफ साइंस, एग्रीकल्चर में से किसी एक विषय में मास्टर कोर्स कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पास हो। इसमें कोई उम्र सीमा नहीं है।
यह होंगे परीक्षा केंद्र
नई दिल्ली, बंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई, जम्मू, कोलकाता, लखनऊ, भोपाल, गुवाहाटी व देहरादून।
यह होगा पेपर पैटर्न
इसमें कुल 100 अंकों की प्रवेश परीक्षा होगी। इंगलिश लैंग्वेज के लिए 15 सवाल होंगे। कंप्यूटर अवेयरनेस के 15, जनरल एप्टीट्यूड के 10, रिसर्च मेथेडोलॉजी के 20 और सब्जेक्ट नॉलेज के 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। सही जवाब पर एक अंक मिलेगा, जबकि चार गलत जवाब पर एक अंक काट लिया जाएगा।
महत्वपूर्ण जानकारी :
शुल्क : नेट के लिए 1500 रुपए, पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए 1500 रुपए और दोनों परीक्षाओं के लिए 3000 हजार रुपए।
वेबसाइट : www.wii.gov.in