{"_id":"7281a2271f8356f5bdec21e55f87ae00","slug":"negative-marking-in-phd-jee","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचडी एंट्रेंस में अब होगी निगेटिव मार्किंग","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीएचडी एंट्रेंस में अब होगी निगेटिव मार्किंग
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 06 Mar 2014 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के पहले महिला तकनीकी विश्वविद्यालय इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वूमन (आईजीडीटीयूडब्ल्यू) में पीएचडी डिग्री प्रोग्राम में दाखिला संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आधार पर मिलेगा। इंजीनियरिंग और साइंस स्ट्रीम के इच्छुक छात्रों को दाखिले के लिए रिसर्च एप्टिट्यूड टेस्ट पास करना होगा।
विज्ञापन
इस टेस्ट में नेगेटिव मार्किंग होगी। महिला विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2014-15 में पहली बार पीएचडी डिग्री प्रोग्राम शुरू होने जा रहा है। इसकी खासियत यह है कि महिला विश्वविद्यालय में पुरुष भी पीएचडी में दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन
पढ़ें: UPTU: सही कराएं मार्कशीट और डिग्री की गलती
विज्ञापन
छात्र पीएचडी डिग्री प्रोग्राम के तहत छह कोर्स एप्लाइड साइंसेस एंड इंटर्डिसप्लनेरी एरिया में नैनोटेक्नोलॉजी एंड इंवायरमेंटल साइंस, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, मैकेनिकल एंड ऑटोमेशन इंजीनियरिंग व कंप्यूटर एप्लीकेशन में दाखिला ले सकते हैं।
सभी में 20 से 25 सीटें होंगी। इंजीनियरिंग (बीटेक व एमटेक) और साइंस (फिजिक्स व केमिस्ट्री) वर्ग के छात्र दाखिला आवेदन पत्र भर सकते हैं। टेस्ट में इंजीनियरिंग वर्ग के छात्रों से गेट तो साइंस वर्ग से नेट से संबंधित प्रशभन पूछे जाएंगे। कुल 60 प्रशभन होंगे, जिसमें हर सवाल 4 नंबर का होगा।
पढ़ें: स्कूलों में ही सिखाई जाएगी ‘पुलिसगिरी’
यदि कोई छात्र एक सवाल का उत्तर गलत लिखता है तो एक नंबर कटेगा। पिछली परीक्षा में आवेदनकर्ता के 60 फीसदी नंबर होने अनिवार्य हैं। वहीं, एप्लाइड साइंसेस प्रोग्राम में मॉस्टर ऑफ सांइस डिग्री में 60 फीसदी डिग्री वाले छात्र भी आवेदन भेज सकते हैं।
बीटेक और एमटेक में 85 फीसदी सीट दिल्ली के छात्रों के लिए आरक्षित हैं, लेकिन पीएचडी प्रोग्राम में दाखिला ओपन है। इसमें किसी भी राज्य के छात्र आवेदन कर सकते हैं।