फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NDA exam

एनडीए एग्जाम में मैथ्स ने छुड़ाए पसीने

Mon, 29 Sep 2014 01:01 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 29 Sep 2014 01:01 PM IST
विज्ञापन
NDA exam

देहरादून में आयोजित नेशनल डिफेंस एकेडमी की परीक्षा में मैथ्स ने छात्रों के पसीने छुड़ा दिए। दून में यह परीक्षा 30 केंद्रों पर आयोजित हुई, जिसमें 10642 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

विज्ञापन


गणित के सवाल बेहद घुमावदार

रविवार को दून में परीक्षा देने के लिए उत्तराखंड के अलावा यूपी, हरियाणा के कई शहरों से युवा पहुंचे। 30 केंद्रों पर 14186 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से प्रथम पाली में 10642 उपस्थित और 3544 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


जबकि द्वितीय पाली में 10403 उपस्थित और 3783 अनुपस्थित रहे। मेरठ से परीक्षा देने आए विजय ने बताया कि गणित के सवाल बेहद घुमावदार थे। उन्होंने कई सवाल छोड़ दिए। अमितोज ने बताया कि अंग्रेजी के सवाल भी कुछ मुश्किल थे लेकिन गणित के सवाल सबसे ज्यादा कठिन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘डीएवी पीजी इंटर कॉलेज’ ने छुड़वाया एग्जाम
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की एक गलती ने 70 अभ्यर्थियों की परीक्षा छुड़वा दी। एसएससी ने परीक्षा केंद्र का नाम डीएवी पीजी कॉलेज की जगह डीएवी पीजी इंटर कॉलेज कर दिया। इस गफलत में छात्र डीएवी इंटर कॉलेज पहुंच गए।

वहां पहले से नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) की परीक्षा चल रही थी। जब तक स्थिति स्पष्ट हुई, पीजी कॉलेज में एसएससी परीक्षा शुरू हो चुकी थी। रविवार को शहर में दो प्रतियोगी परीक्षाएं हुईं।

एनडीए के लिए डीएवी इंटर कॉलेज भी एक केंद्र था, जबकि एसएससी के लिए एकमात्र केंद्र डीएवी पीजी कॉलेज बनाया गया था। एसएससी ने अभ्यर्थियों को भेजे प्रवेशपत्र पर केंद्र का नाम गलत लिखा तो कई अभ्यर्थी डीएवी इंटर कॉलेज पहुंच गए और अपना रोल नंबर तलाशते रह गए।

शुरुआत में कॉलेज के प्रधानाचार्य एके श्रीवास्तव ने कुछ अभ्यर्थियों को पीजी कालेज भेजा, लेकिन ऐसे अभ्यर्थी बढ़ने लगे तो उन्होंने माइक पर घोषणा करवाई। साथ ही डीएवी पीजी कॉलेज को जानकारी दी गई। लेकिन इस गहमागहमी में काफी वक्त लग गया।

इंटर कॉलेज पीजी कॉलेज के ही पिछले हिस्से में है। पीजी कॉलेज ने अभ्यर्थियों के प्रवेश के लिए इंटर कॉलेज में खुलने वाला पिछला गेट खोला। कुछ अभ्यर्थी वक्त रहते पहुंच गए, लेकिन 70 अभ्यर्थियों की परीक्षा छूट गई।


पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि एसएससी की सीपीओ एसआई टायर टू मेन एग्जाम नियत समय पर शुरू हुआ। प्रथम पाली में 475 में से 363, जबकि द्वितीय पाली में 321 उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed