{"_id":"9e2fab441b155588bb9d8bb73e7e4027","slug":"nda-entrance-exam-give-30-thousand-youths","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 हजार युवाओं ने दिया एनडीए एंट्रेंस एग्जाम","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
30 हजार युवाओं ने दिया एनडीए एंट्रेंस एग्जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 21 Apr 2014 11:50 AM IST
विज्ञापन
एनडीए में दाखिले के लिए रविवार को शहर में 30 हजार से अधिक युवाओं ने परीक्षा दी। शहर के विभिन्न स्कूल और कालेजों में 63 एग्जाम सेंटर बनाए गए थे।
विज्ञापन
नार्थ रीजन के विभिन्न राज्यों से विद्यार्थी सुबह सात बजे ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। परीक्षा सुबह 10 से 12:30 (गणित) और दोपहर बाद दो से 4:30 बजे (जनरल एबिलिटी) तक हुई।
विज्ञापन
सेक्टर-23 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से परीक्षा देकर निकले युवाओं ने परीक्षा को ओवरऑल सही बताया, लेकिन गणित का पेपर टफ बताया। इससे कई युवा परेशान देखे गए।
विज्ञापन
नालागढ़ निवासी राकेश ने बताया कि उनका पहला चांस है। पेपर क्लीयर होने के पूरे चांस हैं, लेकिन गणित में कुछ सवाल काफी मुश्किल थे। बस उसी में पास होने का डर है।
गणित में कुल 120 सवाल (600 अंक) और जनरल एबिलिटी में 150 सवाल (900 अंक) के पूछे गए। जालंधर के आर्मी स्कूल के विद्यार्थी अनिरुद्घ और अरविंद ने कहा कि गणित का पेपर मुश्किल रहा, लेकिन पूरी तैयारी करने वाले स्टूडेंट पेपर पास कर लेंगे।