{"_id":"e9f9c7a7e8b2db473d505a4787a79d00","slug":"nda-entrance-exam-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"NDA: देहरादून में 35 केंद्रों पर आयोजित हुई परीक्षा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
NDA: देहरादून में 35 केंद्रों पर आयोजित हुई परीक्षा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 21 Apr 2014 12:11 PM IST
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) की परीक्षा देहरादून में आयोजित कराई गई।
विज्ञापन
5463 रहे अनुपस्थित
परीक्षा में करीब 30 प्रतिशत परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। रविवार को दून में एनडीए परीक्षा के लिए 35 केंद्रों पर कुल 15794 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 10331 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 5463 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा देने के लिए सहारनपुर, मेरठ, रुड़की, बागपत, मुजफ्फरनगर, यमुनानगर आदि जगहों से परीक्षार्थी दून आए थे।
परीक्षार्थियों ने बताया कि गणित से जुड़े सवाल कुछ कठिन रहे, जबकि अंग्रेजी से जुड़े सवाल आसान थे। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण रही।