फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NCERT launches school-Bhuvan Portal.

एनसीईआरटी ने लांच किया स्कूल-भुवन पोर्टल

Sat, 12 Sep 2015 01:06 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 12 Sep 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
NCERT launches school-Bhuvan Portal.
विश्व की भौगोलिक स्थिति को यदि डिजिटल तरीके से बताया जाए तो वह ज्यादा मनोरंजक हो जाता है। एनसीईआरटी ने स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए स्कूल-भुवन पोर्टल लांच किया है।
विज्ञापन


इस पोर्टल की सहायता से स्टूडेंट्स अपने भौगोलिक जानकारी को और पुख्ता कर सकते है। यह पोर्टल टीचर्स के लिए भी फायदेमंद है। ये पोर्टल bhuvan-staging.nrsc.gov.in है।
विज्ञापन


सीबीएसई आधुनिक तरीकों से शिक्षा को मनोरंजक बनाने के लिए प्रयासरत है। बोर्ड के ज्वाइंट सेक्रेटरी डीटी सुदर्शन राव के मुताबिक भूगोल ऐसा विषय है जिससे स्टूडेंट्स को विश्व की भौगोलिक स्थितियों का पता चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीईआरटी ने बोर्ड की सहायता से स्कूल-भुवन पोर्टल जारी किया है। इस पोर्टल के जरिए स्टूडेंट्स किताबों के बजाए ऑनलाइन डिजिटल तरीके से विश्व की भौगोलिक स्थितियों को जानेंगे। मैप टीवी स्क्रीन पर उनके सामने खुलेंगे।

इसके बाद स्टूडेंटस हर वह जानकारी हासिल कर सकता है जो उसे किताबों में मिलती है। यह पोर्टल स्टूडेंटस अपने घर में भी खोल सकते हैं।

पोर्टल में स्टूडेंट्स को पूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई है। जैसे कौन सा देश कहां हैं, इनकी खूबियां, प्राकृतिक संसाधन, मौसम आदि की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed