{"_id":"aa7d1016e8613779067d8236f1e513ba","slug":"navyug-school-accuses-in-nursery-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सरी दखिलाः नवयुग स्कूल पर भेदभाव का आरोप","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
नर्सरी दखिलाः नवयुग स्कूल पर भेदभाव का आरोप
रश्मि शर्मा/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 14 Feb 2014 07:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली नगर पालिका परिषद के तहत आने वाले नवयुग स्कूलों की दाखिला प्रक्रिया पर भेदभाव के आरोप लग रहे हैं।
विज्ञापन
स्कूलों पर आरोप है कि यहां केवल नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के बच्चों को ही दाखिला मिल रहा है जबकि इस क्षेत्र में परिसीमन से पहले शामिल इलाकों मिंटो रोड व माता सुंदरी के अंतर्गत रहने वाले बच्चों को दाखिला नहीं मिल रहा है।
इसके लिए राष्ट्रीय अभिभावक संघ के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने राहत की मांग के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है।
यह भी पढ़ें: स्कूलों के बाहर अब मजनुओं की खैर नहीं
विज्ञापन
ऑल इंडिया पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के मुताबिक निजी स्कूलों में आठ किलोमीटर की दूरी वाले बच्चों को दाखिला दे रहे हैं जबकि इन एनडीएमसी स्कूलों मे 3 किलोमीटर की दूरी वालों को भी प्राथमिकता नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
इसके अलावा छात्रों को सिबलिंग का लाभ भी नहीं मिल रहा है। इसके कारण 50-60 बच्चों के दाखिले भी नहीं हो पा रहे हैं। स्कूल दाखिला देने से मना नहीं कर सकते हैं।
लिहाजा इस बाबत मुख्यमंत्री व एनडीएमसी के सदस्य अरविंद केजरीवाल को इस मामले में हस्तक्षेप करने के लिए पत्र लिखा है। जिससे कि स्कूलों में बच्चों का दाखिला हो सके।