फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   navodya vidhalaya now smart school

ऐसा सरकारी स्कूल, जहां लैपटॉप से होती है पढ़ाई

Fri, 25 Apr 2014 12:17 PM IST
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 25 Apr 2014 12:17 PM IST
विज्ञापन
navodya vidhalaya now smart school

क्लास में बैठे विद्यार्थियों को स्मार्ट बोर्ड पर फिजिक्स का लेक्चर देते शिक्षक। बैंच पर लैपटॉप लिए बैठे 40 स्टूडेंट्स।

विज्ञापन


कुछ ऐसा नजारा था सेक्टर-25 स्थित नार्थ रीजन के टॉप नवोदय विद्यालय के स्मार्ट क्लासरूम का। प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर अब नवोदय विद्यालय ने भी स्मार्ट क्लासरूम कांसेप्ट शुरू कर दिया है। देश भर के नवोदय विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम शुरू करने वाला चंडीगढ़ नवोदय विद्यालय पहला है।

छठी से लेकर 12वीं क्लास के विद्यार्थी फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित से लेकर हिंदी के पाठ भी ऑनलाइन सीख रहे हैं। स्मार्ट क्लासरूम को सैमसंग कंपनी ने तैयार किया है। इसमें एक साथ 40 विद्यार्थी क्लास लगा सकते हैं।
विज्ञापन


पढ़ाने वाले शिक्षक का लैपटॉप स्मार्ट स्क्रीन के साथ जोड़ा गया है। विद्यार्थियों को रिकॉर्डिड वीडियो से लेक्चर दिए जाते हैं। साथ ही ऑनलाइन भी हर समस्या का हल ढूंढने में आसानी रहती है। क्लास में बैठे 11वीं क्लास के विद्यार्थियों ने स्मार्ट क्लास को काफी उपयोगी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर रोज लगती हैं 15 क्लास  
वीरवार को फिजिक्स की क्लास ले रहे शिक्षक दिनेश सारस्वत ने बताया कि हर रोज स्मार्ट क्लासरूम में 8 अलग-अलग विषयों की क्लास लगती हैं। सिस्टम को हाईस्पीड इंटरनेट से जोड़ा गया है। हिंदी के शिक्षक राजेश चौधरी ने बताया कि स्मार्ट क्लास में इंटरनेेट के माध्यम से हिंदी से जुड़ीं सभी सूचनाएं चंद सेकंड में मिल जाती हैं। विद्यार्थियों को समझाना भी आसान रहता है।   


कोट्स
स्कूल में स्मार्ट क्लासरूम नए दौर की जरूरत है। हर विषय को अब ओर बेहतर तरीके से विद्यार्थियों को समझाना आसान हो गया है। प्रोजेक्ट सफल हुआ तो स्मार्ट क्लासरूम की संख्या को बढ़ाया जाएगा।
संतोष शर्मा, प्रिंसिपल नवोदय विद्यालय, सेक्टर-25, चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed