{"_id":"2ed8d38a30333740fccab843ddc387b9","slug":"navodaya-based-school-will-open-in-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर ब्लॉक में नवोदय की तर्ज पर खुलेंगे पांच स्कूल","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
हर ब्लॉक में नवोदय की तर्ज पर खुलेंगे पांच स्कूल
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 17 Sep 2015 11:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के हर ब्लॉक में अब राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों की तर्ज पर पांच मिनी राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इसके निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों की बैठक में बेसिक शिक्षा में सुधार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नवोदय की तर्ज पर ऐसे स्कूल चलाए जाएं, जिनमें बच्चों के लिए समस्त सुविधाएं हों।
शुरूआत में पांच स्कूलों के बाद इसके बेहतर परिणाम आए तो इन विद्यालयों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। उन्होंने विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता के लिए खास तौर पर पर्वतीय क्षेत्रों में इस दिशा में विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई। वहीं एक से तीन तक की कक्षाओं के लिए आंगनबाड़ी का भी सहयोग लेने को कहा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों में अच्छी पढ़ाई होगी तो लोगों का सहयोग मिलेगा और लोग अपने बच्चों को निजी स्कूलों के बजाए सरकारी स्कूलों में पढ़ाने के लिए आगे आएंगे। बैठक में मुख्य सचिव राकेश शर्मा, सचिव डी सेंथिल पांडियन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
नवोदय की तर्ज पर स्कूल संचालन के लिए पहले से खुले स्कूलों में समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इन स्कूलों में कंप्यूटर, फर्नीचर, पेयजल, खेल मैदान एवं अन्य जरूरी सुविधाएं होंगी।
- सीमा जौनसारी, शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा