फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   National seminar in Punjab University on 16 Nov

पीयू में 16 नवंबर को नेशनल सेमिनार

Tue, 12 Nov 2013 12:36 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 12 Nov 2013 12:36 PM IST
विज्ञापन
National seminar in Punjab University on 16 Nov
संस्कृत अकदामी चंडीगढ़ और पंजाब यूनिवर्सिटी का संस्कृत विभाग आगामी 16 और 17 नवंबर को नेशनल सेमिनार का आयोजन करने जा रहा है।
विज्ञापन


संस्कृत अकादमी के डायरेक्टर उदयन आर्य ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि पीयू के गोल्डन जुबली हाल में संस्कृत संस्कृति परंपरा और आधुनिकता... थीम पर दो दिवसीय नेशनल सेमिनार आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सेमिनार में पीयू के अलावा हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला, दिल्ली यूनिवर्सिटी, एमडीयू, कुरुक्षेत्र सहित करीब 12 यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता और प्रोफेसर हिस्सा लेंगे। उदयन ने बताया कि 13 से 18 नवंबर तक सेक्टर-17 में होने वाले बुक फेयर में संस्कृत अकेडमी अपने स्टॉल लगाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ट्राइसिटी के लोगों को संस्कृत के बारे में जागरूक किया जाएगा और लोग किताबें भी खरीद सकेंगे। उन्होंने बताया कि बुक फेयर में संस्कृत भाषा में निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेस वार्ता में अमित शर्मा, राजेश कुमार, हितेंद्र वशिष्ट, नारायन त्रिगुण, अश्वनी कुमार, अंजना भारद्वाज, सीमा सरिता, गीतांजली, शालू भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed