{"_id":"245ec66035629f4c47c25a6976a4e9d0","slug":"national-robotics-competition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोबोटिक्स में चार स्कूलों को मुंबई का टिकट","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
रोबोटिक्स में चार स्कूलों को मुंबई का टिकट
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 24 Nov 2014 12:16 PM IST
विज्ञापन
देहरादून के सेवन ऑक्स स्कूल में चल रही राष्ट्रीय रोबोटिक्स प्रतियोगिता और वर्कशॉप में दून के चार स्कूलों ने अगले चरण में जगह बनाई। बच्चों की 16 टीमों के बीच रोबोट का जबर्दस्त मुकाबला देखने को मिला।
विज्ञापन
रविवार को स्कूल में बच्चों ने मानव रोबोट, प्रोग्राम रोबोट, वाटर रोबोट और बम निरोधक रोबोट श्रेणी में अपने रोबोट उतारे। कड़े मुकाबले के बाद केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी, एसजीआरआर पटेलनगर, जीआरडी निरंजनपुर और ओलंपस हाईस्कूल की टीमों को अगले चरण के लिए चुना गया।
विज्ञापन
यह स्कूल अब मुंबई में होने वाले फाइनल में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। वर्कशॉप मुंबई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन टेक्नो ग्रेविटी प्राइवेट लिमिटेड और एजूप्राइम की ओर से आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
डांसिंग और बॉक्सिंग का बॉस है ‘चिट्टी’
चौंकिए नहीं, यह सुपर स्टार रजनीकांत की फिल्म रोबोट में दिखाया गया रोबो ‘चिट्टी’ नहीं, बल्कि केवि आईएमए के 10वीं के छात्र सत्यम का बनाया रोबोट है। यह ‘चिट्टी’ न सिर्फ हाथ उठाकर डांस कर सकता है, बल्कि आप पर घूंसों की बरसात भी कर सकता है।
रविवार को सेवन ऑक्स स्कूल में सत्यम के ‘चिट्टी’ को देखकर लोगों ने दांतों तले अंगुलियां दबा ली। सत्यम के मुताबिक ‘चिट्टी’ की प्रोग्रामिंग इस तरह की गई है कि वह गिर भी जाए तो खुद उठ सकता है। यह न केवल सीधा बल्कि अपने दाईं और बाईं ओर भी चल सकता है।
सत्यम ने बताया कि कई माह की कड़ी मेहनत के बाद ‘चिट्टी’ की प्रोग्रामिंग हो पाई है। इसी तरह केवि आईटीबीपी का ह्यूमन रोबोट दीवारों के बीच से रास्ता तलाशकर आगे बढ़ जाता है। इस टीम को मुंबई के फाइनल राउंड के लिए चुना गया है।