{"_id":"31d520499baf048f313ab8834dfffaf0","slug":"national-pg-college-signs-mou-with-nokia","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज जो कराएगा स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट!","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
कॉलेज जो कराएगा स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट!
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 05 Mar 2014 08:54 AM IST
विज्ञापन
नेशनल पीजी कॉलेज ने नोकिया कंपनी के साथ एमओयू साइन किया। यह कंपनी स्टूडेंट्स को ट्रेनिंग देगी और उनका प्लेसमेंट भी करेगी।
विज्ञापन
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने शिकागो (यूएसए) में नोकिया के साथ यह एमओयू साइन किया है। इससे भूगोल विभाग में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को काफी फायदा होगा।
कंपनी छात्रों का प्लेसमेंट भी करेगी और उनके विशेषज्ञों का छात्रों को मार्गदर्शन भी मिलेगा।
नेशनल पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह के मुताबिक यह कंपनी ह्यूमन रिसोर्स का एजूकेशनल कल्चरल और टेक्नोलॉजिकल एक्सचेंज करेगी। कंपनी के विशेषज्ञ कॉलेज का दौरा करेंगे और स्टूडेंट्स का मार्गदर्शन भी करेंगे।
विज्ञापन
यही नहीं कंपनी दो साल के ट्रेनिंग प्रोग्राम के पूरे होने पर स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट भी देगी। यह यूपी में पहला ऐसा कॉलेज होगा जिसने विदेशी कंपनी के साथ समझौता कर काम करने की पहल की है।
विज्ञापन
इस एमओयू के माध्यम से स्टूडेंट्स को मैपिंग और डाटा जनरेशन करने का मौका मिलेगा। फिलहाल इस एमओयू से भूगोल विभाग के छात्रों को काफी फायदा होगा और उन्हें अपना कॅरियर बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।